असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी से लड़ेंगे चुनाव
हिमंता बिस्वा सरमा
Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे. इस लिस्ट में भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भी दिसपुर से टिकट दिया है.
भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे, प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला। pic.twitter.com/8t4fP3DyL9
कहां से किसको मिला टिकट?
BJP ने जो आज अपनी पहली 88 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. जिसके अनुसार, हिमंता बिस्व सरमा को जालुकबारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, दुधनई से टंकेश्वर राभा, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा, अभयपुरी से भूपेन रॉय, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को टिकट दिया गया है.
वहीं, भाजपा ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी को चुनावी मैदान में उतारा है.
ये भी पढ़ेंः जेल से बाहर आएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दुलारचंद हत्याकांड में हाई कोर्ट से मिली जमानत
BJP 89 सीटों पर लड़ रही चुनाव
असम विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं. भाजपा यहां गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है. 126 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा सिर्फ 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बांकी सीटें सहयोगी दलों के लिए हैं. असम चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए पीएम मोदी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. पीएम मोदी 1 अप्रैल, 3 अप्रैल और 6 अप्रैल को बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे कई इलाकों में रैलियां करेंगे. भाजपा असम को किसी भी हाल में अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती है.