Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Anant-Radhika Wedding: शादी के बंधन में बंधे अनंत और राधिका, न्यूली वेड कपल की पहली तस्वीर आई सामने - Vistaar NEWS

Anant-Radhika Wedding: शादी के बंधन में बंधे अनंत और राधिका, न्यूली वेड कपल की पहली तस्वीर आई सामने

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध गए हैं. आज अनंत ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी कर ली है. कपल आज सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक-दूजे का हो गया है.
Anant-Radhika Wedding

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध गए हैं. आज अनंत ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी कर ली है. कपल आज सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक-दूजे का हो गया है. शादी के बाद अनंत-राधिका की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन इतने जच रहे हैं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल है. दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें तो जहां लाल रंग की शेरवानी में अनंत अंबानी काफी जच रहे हैं तो वहीं व्हाइट कलर के लहंगे में राधिका मर्चेंट बला की खूबसूरत दिख रही हैं. शादी के लिए राधिका ने डिजाइनर अबू जानी संदीप के ‘पैनेतर’ कलेक्शन का लहंगा पहना. व्हाइट लहंगे के साथ रेड दुपट्टा लिए अंबानी फैमिली की छोटी बहू बला की खूबसूरत दिख रही थीं.

ज़रूर पढ़ें