आगरा में कॉन्स्टेबल की Live-in गर्लफ्रैंड ने दी जान, धोखा, वीडियो बनाकर बोली- 4 साल तक पत्नी बनाकर रखा
आरोपी कांस्टेबल के साथ मृतिका
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवती ने पहले प्रताड़ना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, इसके बाद आत्महत्या कर ली. युवती ने एक पुलिस कांस्टेबल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. हालांकि युवती द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानें युवती ने क्या लगाए आरोप?
वीडियो बनाकर कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका ने आत्महत्या से पहले दो वीडियो बनाए, इसके बाद जान दे दी. वीडियो में मृतका ने पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. युवती ने बताया कि वह कांस्टेबल जेबी गौतम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी. जेबी गौतम आगरा के ताजगंज थाने में पदस्थ है. युवती ने बताया कि आरोपी जेबी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए और बाद में दूरी बनाने लगा.
4 सालों तक पत्नी बनाकर रखा
युवती ने कहा, जेबी गौतम ने 4 सालों तक पत्नी बनाकर रखा और बाद में छोड़ दिया. बोला कि परिवार नहीं मानेगा. इतना ही नहीं युवती ने बताया कि जेबी का भाई भी एक युवती के साथ ऐसा ही कर रहा है. वह पुलिसवाला है, इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं होगा. मेरे जीते जी न्याय नहीं मिला, लेकिन मरने के बाद इंसाफ मिलना चाहिए. मेरी मौत का जिम्मेदार जेबी गौतम और उसका परिवार है.
ये भी पढ़ेंः 1 शख्स दो सरकारी नौकरी, 17 सालों तक काटी मौज, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा, जानें कैसे हुआ खुलासा
फिलहाल, मृतका के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस वायरल वीडियो के अलावा अन्य सभी साक्ष्यों की भी जांच करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.