Vistaar NEWS

Mumbai: लीलावती अस्पताल में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान भर्ती, भाई अरबाज ने शेयर किया वीडियो

कॉमेडियन जाकिर खान

कॉमेडियन जाकिर खान

Mumbai: कॉमेडियन जाकिर खान ने बीते दिनों एक पोस्ट के जरिए स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने का ऐलान किया था. उनका कहना था कि उन्होंने एक जेनेटिक बीमारी के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है. अब खबर है कि वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, उनके छोटे भाई अरबाद खान ने रमजान व्लॉग में कॉमेडियन की झलक दिखाई हैं. इस वीडियो के सामने आते ही उनके फैंस परेशान हो गए हैं.

छोटे भाई अरबाज ने शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अरबाज अपनी पूरे दिन का हाल देने के बाद बताते हैं कि वह अस्पताल पहुंचे, जो किसी 5 स्टार होटल के रूम से कम नहीं। वहीं, थोड़ी देर बाद जाकिर खान नजर आते हैं, जिनसे वह हालचाल पूछते हैं. साथ ही वहां मौजूद सभी T20 वर्ल्डकप फाइनल भी देख रहे होते हैं.

वीडियो में जाकिर खान ने कहा

वीडियो में कॉमेडियन जाकिर खान कहते हुए नजर आते है कि ‘मैच अभी फंसा हुआ है.’ यहां पर अंत में IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा भी दिखाई देते हैं, जिनके साथ जाकिर हंसी-ठहाके करते दिखते हैं. इस वीडियो के कमेंट्स सेक्शन में जाकिर खान ने तीन रेड हर्ड इमोजी पोस्ट किए हैं.

यूजर ने कमेंट कर पूछा हाल

वहीं, एक यूजर ने पूछा, ‘जाकिर खान आप ठीक हो? ईद के पहले ठीक हो जाओ. आपको मैं हेल्दी वाइब्स भेज रहा हूं.’ एक ने लिखा, ‘अरबाज हक कोई जाकिर भाई के बारे में पूछ रहा है. प्लीज बताओ कि वो कैसे हैं और उनको क्या हुआ है.’ एक ने लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाइए जाकिर भाई.’ एक ने पूछा, ‘जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?’

Exit mobile version