Laila Faisal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसी बीच अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है. इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर ये लैला फैसल कौन है?
कौन है लैला फैसल?
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल बेहद खूबसूरत है. वह एक फैशन डिजाइनर है. उनका जन्म 2000 में दिल्ली में हुआ था और इस व्यक्त वह महज 25 साल की ही हैं. दिल्ली में पली बढ़ी लैला बेहद खूबसूरत है. लैला ने अपनी स्कूली पढ़ाई, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने की और फिर उच्च शिक्षा के लिए वह ब्रिटेन चली गई. जहां उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने खुलकर किया इश्क का इजहार, बोले- जब से माहिका ज़िंदगी में आई…
रुही फैसल डिजाइन की है फाउंडर
बता दें, लैला, रुही फैसल डिजाइन्स की फाउंडर है, जो उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर शुरु किया था. यह एक लग्जरी वुमन फैशन ब्रांड है. उनका यह ब्रांड इंडियन क्लॉथ और कश्मीरी शिल्प पर काम करता है. लैला की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फालोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 32000 फॉलोवर्स हैं. लैला फैशन वर्ल्ड की जानी-मानी हस्ती है.
अभिषेक से कैसा जुड़ा नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक लैला फैसल का नाम पहली बार चर्चा में तब आया, जब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक के 135 रनों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसके बाद उन्हें कई मौकों पर मैच के दौरान अभिषेक को सपोर्ट करते देखा गया. इसके अलावा लैला को अभिषेक की बहन कोमल की शादी के कार्यक्रमों में भी स्पॉट किया गया था.
