‘केडी: द डेविल’ फिल्म के अश्लील गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर बैन, नोरा फतेही और संजय दत्त की मूवी 30 अप्रैल को होनी थी रिलीज
केडी: द डेविल' फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा बैन
Sarke Chunar Song Ban: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नोरा फतेही के एक गाने पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही इस गाने को सभी प्लेटफॉर्मों से हटाने का भी आदेश दिया है. गाने के बोल हैं, ‘सरके चुनर तेरी सरके.’ यह गाना कन्नड़ मूवी KD: The Devil का है. जिस पर विवाद छिड़ गया है. जाने क्या है पूरा मामला?
हालांकि, ऐसा नहीं कि सिर्फ पहली बार अश्लील गाना गाया गया है. इससे पहले भी कई बार अश्लील गानों को लेकर विवाद हो चुका है, लेकिन फिर भी बैन नहीं किया गया. लेकिन कन्नड़ मूवी KD: The Devil के गाने को लेकर विवाद तेज हो गया. जिसके बाद इस गाने को बैन करना पड़ा. लोगों ने इस गाने पर कड़ी आपत्ति जताई और बैन करने की मांग की थी.
क्या बोले मंत्री अश्विनी वैष्णव?
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि विवादित गाने पर बैन लगा दिया गया है. इस दौरान उन्होंने साफ कहा, कि अगर हमें फ्रीडम ऑफ स्पीच है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ भी करें. हमें फ्रीडम ऑफ स्पीच का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए. यह हर जगह पूरी तरह से सही नहीं हो सकती, यह समाज और संस्कृति के हिसाब से होती है.
ये भी पढ़ेंः स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक और जहाज पहुंचा भारत, 80,800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लाया ‘जग लाडकी’
क्या है विवाद?
गाने के बोल हैं, सरके चुनर तेरी सरके. इस गाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. जिसको लेकर लोगों ने आपत्ति जताते हुए अश्लील बताया. जिसके बाद गाने को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई और यह मुद्दा लोकसभा तक पहुंच गया. जब मामला बढ़ने लगा तो हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया गया, लेकिन अभी भी कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन में मौजूद है.
फिल्म के डायरेक्टर की पत्नी ने किया सवाल?
इस गाने को बैन करने के बाद KD: The Devil मूवी के डायरेक्टर प्रेम के की पत्नी और अभिनेत्री रक्षिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि चोली के पीछे जैसे गानों पर आपत्ति क्यों नहीं की जाती. बता दें, गाने को फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने ही लिखा और यह फिल्म 30 अप्रैल को पूरे देश में रिलीज होने वाली है.