LPG Crisis: बीच सड़क पर Gas Cylinder बेच रहे फेमस एक्टर, बोले-बॉलीवुड से ज्यादा पैसा यहां
राजीव अदातिया
LPG Crisis: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष की वजह से भारत में तेल और गैस की किल्लत देखने को मिल रही है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाली ईधन सप्लाई बाधित हैं. लोग ब्लैक में मोटा पैसा चुकाकर सिलेंडर खरीद रहे हैं. ‘बिग बॉस 15’ फेम राजीव अदातिया का मजाकिया पोस्ट देखकर लगता है कि बॉलीवुड सितारे भी सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं. वह 10 लाख रुपये में गैस सिलेंडर बेचने का दावा कर रहे हैं. राजीव अदातिया की सिलेंडर से लदी गाड़ी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
मजाकिया अंदाज में किया पोस्ट
ये तो जाहिर है कि उनकी ये पोस्ट एक व्यंग है लेकिन ये भी सच है कि ब्लैक में सिलेंडर मुहैया कराकर व्यापारी मोटा पैसा कमा रहे हैं. राजीव ने अपनी इस फोटो के कैप्शन में लिखा ‘मैंने गैस सिलेंडर बेचने का फैसला किया है, क्योंकि मौजूदा हालात में गैस बेचने में ज्यादा पैसा है. 1 गैस टैंक दस लाख रुपये का है जो मेरी रोजाना की आय से बेहतर है. यह सोने की खान है.’
राजीव की पोस्ट पर लोग कर रहे कमेट्स
राजीव की इस पोस्ट पर लोग कमेंट्स को खूब मजे ले रहे हैं. जरीन खान समेत तमाम सितारे भी हंसी-मजाक करते हुए उनकी बात का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो पर एक यूजर लिखता है, ‘आखिरकार, सिलेंडर घर पहुंच गया. ऐसा लग रहा है मानो ट्रॉफी जीत ली हो.’ राजीव अदातिया के तमाम फैंस कमेंट करके स्माइल इमोजी शेयर कर रहे हैं. दूसरा यूजर राजीव से मजाकिया लहजे में सिलेंडर देने की गुजारिश कर रहा है.
ये भी पढे़ं- MP News: भोपाल नगर निगम के ऑफिस में लोकायुक्त का छापा, करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले की जांच से जुड़ा है मामला