Vistaar NEWS

Oscars 2026 के मंच पर लगे ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे, Priyanka Chopra के रिएक्शन का वीडियो वायरल

Oscars 2026

Oscars 2026

Oscars 2026: ऑस्कर के मंच पर सिनेमा के जश्न के साथ-साथ फिलिस्तीन और यु्द्ध से जुड़ी चर्चाएं भी देखने को मिलीं. 98 वें एकेडमी ऑवर्ड्स (ऑस्कर 2026) में स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम ने अपनी स्पीच से स्पीच से दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींच लिया. जेवियर बार्डेम ऑस्कर स्टेज पर प्रियंका चोपड़ा संग बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचे थे. इस दौरान जेवियर बार्डेम ने हाल में चल रही जंग के हालातों को देखते हुए दुनिया को एक स्ट्रॉन्ग पॉलिटिकल मैसेज दिया, उनके इस बयान की खूब चर्चा हो रही हैं.

पुरुष्कार की घोषणा से पहले बोले-जेवियर बार्डेम

अभिनेता जेवियर बार्डेम ने युद्ध और फ़िलिस्तीन के मुद्दों को लेकर शांति की अपील की. पुरुष्कार की घोषणा करने से पहले, बार्डेम ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा “No to war Free Palestine” यह युद्ध का विरोध करने और फ़िलिस्तीन की आज़ादी की वकालत करने की एक अपील थी. उनकी इस बात को सुनकर पहले तो प्रियंका चोपड़ा कुछ देर के लिए शांत रहीं और फिर हामी भरते हुए मुस्कुराने लगीं. जेवियर बार्डेम बयान के बाद समारोह में मौजूद दर्शकों ने ज़ोरदार तालियों के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी.

जेवियर बार्डेम पहले भी दे चुके है बयान

ऑस्कर जैसे वैश्विक मंच पर की गई इस तरह की टिप्पणी ने कुछ समय के लिए कार्यक्रम का ध्यान राजनीतिक और मानवीय मुद्दों की ओर मोड़ दिया. बार्डेम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य हमले के बाद आई है. जेवियर बार्डेम पहले भी फ़िलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने में मुखर रहे हैं. इस साल के एमी अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने गाजा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी.

ये भी पढ़ें: PSL छोड़ IPL से जुड़े ब्लेसिंग मुजारबानी तो PCB को लगी मिर्ची, लीगल एक्शन की दी धमकी

Exit mobile version