OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर लगेगा जबरदस्त तड़का, ‘Funky’ से लेकर ‘Made in Korea’ तक ये फिल्में हो रहीं रिलीज, जानिए कहां देखें
इन हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में
OTT Releases: ओटीटी लवर्स तैयार हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. अगर आपका कोई काम अधूरा है, तो उसे जल्दी निपटा लें नहीं तो आप अपनी पसंदीदा मूवी देखने से चूक जाएंगे. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी और एक्शन थ्रिलर के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का लगेगा.ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन सी पांच मूवीज हैं, जो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं.
‘फंकी’
अनुदीप केवी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फंकी’ में जाने-माने एक्टर विश्वक सेन और कायादु लोहार लीड रोल में हैं. यह एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे देखने के बाद आपका मन इसे बार-बार देखने को करेगा. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने रिश्तों और जिंदगी के फैसलों को लेकर उलझन में है. कॉमेडी और रोमांस से भरपूर यह तेलुगु फिल्म 13 मार्च 2026 यानी आज शुक्रवार को ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
‘मेड इन कोरिया’
एक्ट्रेस प्रियंका अरुल मोहन की तमिल रोमांटिक फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है. रोमांस से भरपूर इस फिल्म को देखकर आप जबरदस्त मनोरंजन कर सकते हैं. फिल्म की कहानी एक युवा लड़की की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सियोल जाती है, जहां उसे नए अवसर मिलते हैं और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म कल 12 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है,जहां घर बैठे आप इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं.
‘लैंडलॉर्ड’
साउथ फिल्म ‘लैंडलॉर्ड’ जबसे सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तभी से इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और फैंस भी इसे खूब प्यार दे रहे हैं. कन्नड़ फिल्म ‘लैंडलॉर्ड’ में 1980 के दशक के कर्नाटक को दिखाया गया है. इस फिल्म में दुनिया विजय, राज बी शेट्टी और रचिता राम जैसे दिग्गज कलाकार अपने बेहतरीन अभिनय से सबको दीवाना बना रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गांव में सदियों से चली आ रही जमींदारी प्रथा और अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और गांववालों के हक के लिए आवाज उठाता है. इस फिल्म को अब आप ZEE5 पर देख सकते हैं.
‘मैड फॉर ईच अदर’
‘मेड फॉर ईच’ अदर एक चर्चित रियलिटी शो है, जिसकी कमान मशहूर एक्ट्रेस और एंकर श्रीमुखी के हाथों में है. इस शो का कॉन्सेप्ट काफी दिलचस्प है,जहां दस सेलिब्रिटी कपल्स एक खूबसूरत लोकेशन पर एक साथ रहते हैं. लगभग 70 दिनों के इस सफर में उन्हें कई मुश्किल टास्क और रोमांचक चुनौतियों से गुजरना होगा. अगर आप इस रियलिटी ड्रामा का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह 15 मार्च से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.
‘नांगल’
तमिल फिल्म ‘नांगल’ की कहानी हमें 1990 के दशक के खूबसूरत शहर ऊटी में ले जाती है. यह फिल्म तीन भाइयों के जीवन पर आधारित है जो अपने बेहद कड़क और गुस्सैल पिता के साये में बड़े होते हैं. फिल्म में पारिवारिक तनाव, इमोशन्स और भाइयों के अटूट प्यार को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. अगर आप इस इमोशनल ड्रामा को देखना चाहते हैं, तो यह आज 13 मार्च से सन एनएक्सटी (Sun NXT) पर स्ट्रीम हो रही है.