‘लव जिहाद नहीं, हिंदू रीति-रिवाज से की है शादी’, मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने के बाद बोलीं मोनालिसा

Monalisha Wedding: महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से शादी कर ली है. लव जिहाद की चर्चा के बीच मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया है, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Viral Girl Monalisa Wedding Husband

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी

Monalisha Wedding: महाकुंभ में माला बेचनी वाली वायरल गर्ल मोनालिसा अब मुस्लिम युवक से शादी कर सुर्खियों पर हैं. मोनालिसा की शादी की जानकारी जब लोगों को लगी, तो सोशल मीडिया पर लव जिहाद को लेकर खूब चर्चा होने लगी. लव जिहाद की खबरों के बीच मोनालिसा ने खुद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया है. जानें क्या कहा?

बता दें, मोनालिसा की शादी के बाद खूब तरह-तरह की चर्चा रहीं. क्योंकि उन्होंने मुस्लिम युवक से शादी कर ली. शादी के बाद मोनालिसा के पिता ने भी आरोप लगाया था कि जादू-टोना कर फरमान ने शादी कर लिया. पिता ने बताया कि शादी के दौरान विरोध किया, लेकिन मोनालिसा ने एक ना सुनी और शादी कर ली. पिता ने शादी रुकवाने के लिए पुलिस का भी सहारा लिया, लेकिन पुलिस ने भी बालिग होने की बात कहते हुए किनारा कर लिया.

शादी के बाद क्या बोली मोनालिसा?

मोनालिसा ने कहा, “फरहान हमसे शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन हमने खुद जिद करके शादी की है. मेरा परिवार भी इस शादी के खिलाफ था. मेरे घर वाले बुआ के लड़के से शादी करा रहे थे. वो मेरा भाई लगता इसलिए मैंने सोचा कि उससे शादी नहीं करूंगी. हमारी शादी मंदिर से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई है. लोग लव जिहाद की बात कर रहे हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है. हमने कोई धर्म नहीं बदला है, बल्कि मंदिर से ही शादी की है.” तो वहीं फरमान ने कहा कि हम ऑर्टिस्ट हैं और हमारे लिए सभी धर्म एक ही हैं. ‘सभी धर्म मेरे धर्म’.

ये भी पढ़ेंः स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय जहाज, एस जयशंकर के एक कॉल से बन गई बात

कहां से आया लव जिहाद का मुद्दा

मोनालिसा को जब महाकुंभ में फेम मिल गया तो सबसे पहले काम के लिए जिस डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बुलाया था. शादी के बाद उसने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये बगावत नहीं लव जिहाद है. बहुत बुरा दिन है मेरी जिंदगी का. मोनालिसा जहां खबरों में हैं, तो वहीं मैं डिप्रेशन में हूं. क्योंकि जंगलों में रहने वाली लड़की, महाकुंभ में वायरल होने के बाद अपने डेरा महेश्वर चली गई थी. मैंने उसे ट्रेनिंग देकर एक्ट्रेस बनाने की घोषणा की. सनोज ने साफ कहा कि वह जिहाद का शिकार हो चुकी हैं.”

ज़रूर पढ़ें