New OTT Release: सिनेमा के शौकीन लोगों के लिए मार्च महीने के हफ्ता बेहद खास होने वाला है इस सप्ताह में ओटीटी पर कई फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस हफ्ते अलग- अलग जॉनर का कंटेंट ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहा है. तो चलिए जानते हैं कि 9 मार्च से 15 मार्च के बीच रिलीज हो रही सभी नई फिल्मों और वेबसीरीज के बारे में.
द ताज स्टोरी
तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ 13 मार्च को (लायंसगेट प्ले)पर स्ट्रीम होने जा रही है. इस फिल्म में परेश रावल, जाकिर हुसैन और अमृता खानविलकर मुख्य भूमिका में हैं.
एस्पिरेंट्स सीजन-3
आईएएस ऑफिसर अभिलाष के सफर पर आधारित सीरीज एस्पिरेट्स का तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है. इस सीजन का डायरेक्शन सुमित्रा जगदीश ने किया है.
अंधा प्यार 2.0
अंधा प्यार 2.0 एक अनोखा रियलिटी शो है जो ब्लाइंड डेटिंग के बारे में है, जो आज के प्यार से खूबसूरती को खत्म कर देता है. कॉमेडियन विवेक समतानी और कौस्तुभ अग्रवाल इस अनोखे शो के क्रिएटर और होस्ट हैं. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर 14 मार्च से देख सकते हैं.
भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति
ये एक तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, इसे किशोर तिरुमाला ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में रवि तेजा और आशिकी रंगनाथ मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म जी 5 पर 13 मार्च से स्ट्रीम की जा सकती है.
मेड इन कोरिया
यह एक तमिल ड्रामा फ़िल्म है जिसमें प्रियंका मोहन ने शेनबा का रोल किया है. शेनबा तमिलनाडु की एक महिला है जिसे कोरियन भाषा और कल्चर बहुत पसंद है. फिल्म 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
वर्जिन रिवर सीज़न 7
यह एक कल्ट क्लासिक रोमांटिक शो है जो नए शादीशुदा जोड़े मेल और जैक पर फोकस करता है, जिनका रोल एलेक्जेंड्रा ब्रेकेनरिज और मार्टिन हेंडरसन ने निभाया है. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च, 2026 से एंजॉय कर सकते हैं.
हैरी स्टाइल्स: वन नाइट इन मैनचेस्टर
नेटफ्लिक्स आपके लिए इंटरनेशनल आइकॉन हैरी स्टाइल्स के नए एल्बम, किस ऑल द टाइम, डिस्को, ओकेशनली का पहला लाइव परफॉर्मेंस ला रहा है. यह 9 मार्च को रिलीज़ होगा.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने खुलकर किया इश्क का इजहार, बोले- जब से माहिका ज़िंदगी में आई…
