Vistaar NEWS

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ के लिए वसूली भारी-भरकम फीस, जानिए अक्षय खन्ना और संजय दत्त को कितनी रकम मिली!

dhurandhar star cast salary

धुरंधर स्टार कास्ट की सैलरी

Dhurandhar Cast Salary: दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सबको चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर को न केवल क्रिटिक्स ने सराहा, बल्कि यह बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म भी बन गई. इसकी भारी कामयाबी के बाद अब इसका दूसरा हिस्सा ‘धुरंधर 2’ (या धुरंधर द रिवेंज) 19 मार्च को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. लोग अब यह जानने को बेताब हैं कि इस फिल्म के लिए किस कलाकार ने सबसे मोटी फीस ली थी और फिल्म की कुल कमाई कितनी रही थी.

रणवीर सिंह ने कितनी ली धुरंधर के लिए फीस?

रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘हमज़ा अली मज़ारी’ का मुख्य किरदार निभाया है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्पाई थ्रिलर के लिए रणवीर ने 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली थी. फिल्म की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता को देखते हुए उनकी यह फीस बिल्कुल सही मानी जा रही है, क्योंकि वह इस फिल्म के सबसे महंगे कलाकार रहे हैं.

अक्षय खन्ना ने कितनी फीस ली?

अक्षय खन्ना ने फिल्म में ‘रहमान डकैत’ के विलेन किरदार में जान फूंक दी और उनकी काफी तारीफ भी हुई. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इतनी शानदार एक्टिंग के बावजूद उन्हें फीस के तौर पर सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये ही मिले, जो फिल्म के लीड स्टार्स के मुकाबले काफी कम है.

दूसरे स्टार कास्ट ने कितनी वसूली फीस?

धुरंधर का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ये भी पढ़ें-कौन है अभिषेक शर्मा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल? वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीर

फिल्म धुरंधर की कहानी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक जासूसी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय रॉ (RAW) एजेंट की भूमिका में हैं. फिल्म में इंटेलिजेंस चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) आतंकवाद को खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन धुरंधर’ शुरू करते हैं, जिसके तहत रणवीर सिंह अपना नाम बदलकर कराची के ल्यारी इलाके में घुसपैठ करते हैं. वहां वह खतरनाक गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल होकर देश के दुश्मनों और आईएसआई (ISI) के जाल को नाकाम करने की कोशिश करते हैं.

Exit mobile version