सिर्फ 300 रुपये में देखें ‘धुरंधर 2’, इस सिनेमाघर में मिल रही है सबसे सस्ती टिकट! जल्दी करें बुकिंग

Dhurandhar 2 Cheapest Tickets 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जहां कुछ सिनेमाघरों में एक टिकट 2500 रुपये तक में बिक रहा है. वहीं कई थिएटर ऐसे भी हैं जहां अभी भी टिकट कम दामों पर उपलब्ध हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन स्थानों पर 'धुरंधर 2' के एडवांस टिकट सस्ते में मिल रहे हैं.
Dhurandhar 2 Cheapest Tickets

धुरंधर 2

Dhurandhar 2 Cheapest Tickets: साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहली नजर में ही सबको दीवाना बना दिया. सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़कर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया. अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जहां कुछ सिनेमाघरों में एक टिकट 2500 रुपये तक में बिक रहा है. वहीं कई थिएटर ऐसे भी हैं जहां अभी भी टिकट कम दामों पर उपलब्ध हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन स्थानों पर ‘धुरंधर 2’ के एडवांस टिकट सस्ते में मिल रहे हैं.

इस थिएटर में मात्र 300 रुपये में देखें ‘धुरंधर 2’

नोएडा के सेक्टर 18 स्थित मूवीटाइम सिनेमा में ‘धुरंधर 2’ की सबसे सस्ती टिकट मिल रही है. यहां सभी शो के लिए टिकट की कीमत मात्र 300 रुपये रखी गई है. फिल्म के शो शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक उपलब्ध हैं.

‘धुरंधर 2’ सस्ते में देखनी है? नोएडा के इस थिएटर में मिल रही सबसे कम कीमत की टिकट

अगर आप 300 रुपये से 400 रुपये के बीच की टिकट तलाश रहे हैं, तो मोदी मॉल एक अच्छा ऑप्शन है. यहां टिकट की कीमत 400 रुपये और 410 रुपये रखी गई है. फिल्म के शो शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 11:20 तक उपलब्ध हैं.

यहां 400 रुपये में देख सकेंगे ‘धुरंधर 2’

इसके अलावा, वेब सिनेमा और TGIP (मिराज सिनेमा) में भी 400 रुपये में सीटें उपलब्ध हैं.

‘धुरंधर 2’ सस्ते में देखनी है? नोएडा के इस थिएटर में मिल रही सबसे कम कीमत की टिकट

बस ध्यान दें कि वेब सिनेमा में प्लेटिनम क्लास के लिए आपको 1800 रुपये खर्च करने होंगे.

ये भी पढ़ें-रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ के लिए वसूली भारी-भरकम फीस, जानिए अक्षय खन्ना और संजय दत्त को कितनी रकम मिली!

‘धुरंधर 2’ में क्या है खास?

‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल निभा रहे हैं. उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है. इस बार रणवीर सिंह ‘हमजा’ और ‘जसकीरत सिंह रंगी’ के दोहरे किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म के पहले पार्ट की जबरदस्त कमाई के बाद फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और वे इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं.

ज़रूर पढ़ें