Dhurandhar 2 Movie: एक्टर रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बुधवार (18 मार्च) को रिलीज हो गई. फिल्म को पेड-प्रिव्यू के साथ देश भर में रिलीज कर दिया गया. शो बुक करने के बाद दर्शक जब सिनेमा हॉल पहुंचे तो उनका उत्साह गुस्से में बदल गया. कई शहरों में इसके शो कैंसिल कर दिए गए. वहीं कई शहरों में प्रीव्यू देरी से शुरू हुए.
सेकंड हाफ के कैसेट नहीं पहुंचे
दरअसल, हिंदी भाषा के दर्शकों के लिए शाम 5 बजे का शो रखा गया था. पहले फर्स्ट हाफ तो फैंस ने देख लिया. इंटरवल के बाद सेकंड हाफ समय पर शुरू नहीं हो पाया. लोग थियेटर के बाहर इंतजार करते रहे. अफवाह भी फैल गई कि शो को रद्द कर दिया गया है. सिनेमा हॉल के बाहर लोगों की गहमागहमी बढ़ गई. दर्शकों को सही जानकारी ना मिलने परेशान होते दिखाई दिए. बाद में मालूम चला कि सेकंड हाफ के कैसेट नहीं आए हैं.
Om 🙏
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 18, 2026
Book Your Tickets Now.
🔗- https://t.co/O80GmnSaFW #DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.
Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun… pic.twitter.com/PwNMwzt5Gh
भोपाल के कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ का शो देरी शुरू हुआ. फिल्म शुरू होने में एक घंटे तक की देरी हुई. NBT की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और दिल्ली जैसे महानगरों में शो देरी से शुरू हुए.
बिलासपुर में भड़का लोगों का गुस्सा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फिल्म के एक घंटे देरी से शुरू होने पर बवाल मच गया. शहर के 36 मॉल में ‘धुरंधर 2’ का शो शाम 5 बजे शुरू होना था लेकिन दर्शकों को शाम 6 बजे तक इंतजार करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: ‘सरके चुनर’ विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी
निर्देशक आदित्य धर ने क्या कहा?
फिल्म देरी से शुरू होने को लेकर निर्देशक आदित्य धर ने माफी मांगी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पर पोस्ट करके उन्होने लिखा कि तकनीकी वजहों से फिल्म के प्रदर्शन में देरी हुई. जहां हिंदी वर्जन एक घंटे की देरी के साथ शुरू हुआ. वहीं तमिल और तेलुगू के लिए रात 9 बजे की टाइमिंग रखी गई. वहीं, मलयालम और कन्नड़ भाषा के बुधवार वाले शो कैंसिल करके गुरुवार (19 मार्च) को इसे रिलीज किया जाएगा.
