Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: ‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन ही ‘बाजीराव मस्तानी’ को पछाड़ा, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने महज 48 घंटों में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. फिल्म की कमाई का सफर शानदार रहा. 43 करोड़ रुपये पेड प्रीव्यू से आए.
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने अपनी शानदार सफलता से साबित कर दिया है कि मेहनत और सही समय का इंतजार रंग लाता है. पेड प्रीव्यू और पहले दिन की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इस फिल्म ने न केवल पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि एक नई ऊंचाई हासिल की है. ‘धुरंधर 2’ अब एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. आइए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया.

‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? 

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने महज 48 घंटों में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. फिल्म की कमाई का सफर शानदार रहा. 43 करोड़ रुपये पेड प्रीव्यू से आए. वहीं पहले दिन 102.55 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग हुई और दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये बटोरे. कुल मिलाकर फिल्म अब तक 226.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है.

‘बाजीराव मस्तानी’ को पीछे छोड़ा

केवल 48 घंटों में ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रचते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म ने रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ (184 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब उनकी टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है. उम्मीद है कि शनिवार की कमाई के साथ यह ‘सिम्बा’ (240.22 करोड़) को भी पछाड़कर रणवीर के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, रिलीज के कुछ ही घंटों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

‘धुरंधर 2’ से फैंस क्या उम्मीद कर रहे हैं?

‘धुरंधर 2’ अब ईद के बड़े वीकेंड में कदम रख चुकी है, जिससे इसकी कमाई में भारी उछाल आने की पूरी उम्मीद है. 100 करोड़ से ज्यादा की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद अब शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं. जानकारों का मानना है कि यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में ही दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान बना सकती है.

ज़रूर पढ़ें