रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का धमाका, इस दिन से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू, जानिए एडवांस बुकिंग कब कर सकेंगे
धुरंधर 2
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर देखने के बाद अब फैंस इसके दूसरे पार्ट धुरंधर 2 के इंतजार में हैं. इसी बीच मेकर्स ने आज यानी 7 मार्च 2026 को धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया. जिसे देखने के बाद अब फैंस के बीच फिल्म को दखने को लेकर काफी ज्यादा एक्सकइटमेंट भी बढ़ गई है. फैंस ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और रणवीर सिंह के हमजा लुक को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. इसके अलावा, फैंस एड्वांस बुकिंग की खोज में भी हैं. आइए जानते हैं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की प्री टिकट सेल कब से शुरू होने वाली है और आब इसे कैसे बुक कर सकते हैं.
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग-पेड प्रीव्यू कब होंगे शुरू?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन इसके स्पेशल पेड शो 18 मार्च की शाम 5 बजे से ही शुरू हो जाएंगे. फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल है, इसलिए मेकर्स को उम्मीद है कि यह पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करेगी. यूएस और ऑस्ट्रेलिया में टिकटों की बिक्री शुरू होने के बाद अब भारत में भी ट्रेलर रिलीज होने के बाद इस शनिवार से एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी.
‘धुरंधर 2’ के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाएगी. इसमें रणवीर सिंह एक बार फिर जासूस हमजा अली मजारी के लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे. हालांकि फिल्म की कहानी को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सीक्वल मुख्य रूप से जसकीरत सिंह के ‘हमजा अली मजारी’ बनने के सफर को दिखाएगा.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ कई भाषाओं में रिलीज होगी
साल के आखिरी महीने दिसंबर में रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. दर्शकों के प्यार की बदौलत यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. बता दें कि पहला पार्ट सिर्फ हिंदी में रिलीज़ हुआ था, लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज़ होगी, जिससे देश भर के लोग अपनी भाषा में इसका लुत्फ उठा सकेंगे.