Vistaar NEWS

OTT के इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2, जानिए जानिए कब और कहां देखें

Border 2 OTT Release:

बॉर्डर 2 ओटीटी रिलीज

Border 2 OTT Release: हर हफ्ते ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में रिलीज होती हैं, जिन्हें देखने के बाद ओटीटी लवर्स का पूरा हफ्ता मनोरंजन से भरपूर रहता है. ओटीटी लवर्स हफ्ते के शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं और अपनी नजरें टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर टिकाए रखते हैं कि आखिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी मनपसंद फिल्म कब देखने को मिलेगी. वहीं अगर आप सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 को कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा.

थिएटर के बाद OTT पर रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’

साल 2026 के पहले महीने जनवरी में रिलीज हुई बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपने शुरुआती दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. एक देशभक्ति फिल्म होने के कारण इसे फैंस का भरपूर प्यार मिला. बता दें कि यह 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का दूसरा पार्ट है, जिसे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. थिएटर में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है. जो फैंस इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे अपने मोबाइल या टीवी के माध्यम से इसका आनंद ले सकते हैं.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 20 मार्च 2026 को रिलीज हो चुकी है.

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बैठकर देख सकते हैं और इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की?

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ की कुल टाइम 3 घंटे 21 मिनट है और इसे बनाने में करीब 175 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन 329.42 करोड़ रुपये रहा है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 450.18 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. फिल्म की इस जबरदस्त सफलता और कमाई से साफ पता चलता है कि फैंस ने इसे भरपूर प्यार दिया है.

ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, रिलीज के कुछ ही घंटों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

‘बॉर्डर 2’ के बारे में

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, निधि दत्ता, जेपी दत्ता और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर की एक स्वतंत्र सीक्वल है. इसमें सनी देओल , वरुण धवन , अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं साथ ही मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

Exit mobile version