टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने खुलकर किया इश्क का इजहार, बोले- जब से माहिका ज़िंदगी में आई…
हार्दिक पंड्या
Hardik Pandya: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को उनकी सफलता का श्रेय दिया.
हार्दिक पंड्या ने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कमेंटेटर्स से बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है. इस दौरान उन्होंने डील खोलकर कहा कि जब से माहिका मेरी ज़िंदगी में आई है, तब से मुझे जीत ही जीत मिल रही है, वह मेरे लिए लकी चार्म साबित हुई है. जीत के जश्न के बीच पंड्या ने अपने भविष्य को लेकर भी बात की, उन्होंने कहा कि मुझमे अभी 10 साल की क्रिकेट और बची हुई है. मेरा लक्ष्य अगले एक दशक में भारत को 10 और आईसीसी ट्रॉफी जिताना है. घरेलू मैदान में वर्ल्ड कप डिफेन्ड करना बेहद इमोशनल है, मुझे कम से ही पता था कि हम ही खिताब जीतेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे घर ट्रॉफी थोड़ी लेकर…’, भारत की जीत पर भड़के मोहम्मद आमिर, फाइनल में की थी हार की भविष्यवाणी
अभिषेक-ईशान को दी सलाह
अपने बयान में आगे पंड्या ने खुलासा किया कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जब वह 19वां ओवर डाल रहे थे, तब वह बेहद दबाव में थे. इस दौरान उन्होंने 2024 वर्ल्ड कप फाइनल की यादें ताजा की थी. उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को भी सलाह दी कि दबाव के समय हमेशा अच्छी यादों को याद रखें.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पंड्या का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाए और 9 विकेट लिए.