बालोदा बाज़ार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक की गिरफ़्तारी ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को चार सम्मन भेजने के बाद पुलिस ने सत्रह तारीख़ को उनको घर से गिरफ़्तार कर लिया। कांग्रेस इस गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ पूरे प्रदेश में २४ तारीख़ अगस्त को बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस विधायक की गिरफ़्तारी से बौखलाई कांग्रेस आने वाले और क्या करने जा रही है देखिए इस रिपोर्ट में
कहा जाता है ना...राजनीति में कोई किसी का नहीं होता है...जीतनराम मांझी से लेकर अमरिंदर सिंह तक...मुख्यमंत्री रहे इन नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी...अब इस लिस्ट में चंपई सोरेन का नाम भी शामिल हो गया है...दुखी हैं चंपई सोरेन...रविवार को थोड़ा आराम का दिन रहता है
Kolkata Doctor Case: Kolkata में ट्रेनी Doctor से हुई दरिंदगी की घटना का विरोध भोपाल तक पहुँच गया है, भोपाल में 16 अगस्त को भोपालवासियों ने और डॉक्टरों ने मिलकर कोलकाता में देश की बेटी के साथ हुए वीभत्स कांड के विरोध में चूनाभट्टी चौराहे पर प्रदर्शन किया
महादेव के 12 ज्योतिर्लिंग: पृथ्वी पर उनके दिव्य स्वरूप का रहस्यमय आगम
रेत तस्करी की रिपोर्टिंग करने बस्तर के कोंटा पहुंचे पत्रकारों के खिलाफ FIR हो गई है, आरोप है कि ये लोग अपनी गाड़ी में 15 किलो गांजा भर कर ला रहे थे, इस घटना के बाद से ही पूरे प्रदेश के पत्रकार नाराज हैं, आरोप लगा रहे हैं कि चारों पत्रकार साथियों को फंसाया गया है.
मर कर भी किसी को जिंदगी देना हर किसी को मुनासिब नहीं होता, वह कुछ खास ही होते हैं, जिन्हें भगवान ने चुना होता है। ऐसे ही लोग समाज के लिए दिए गए उनके पैगाम बोलते हैं। वह खामोश हो जाते हैं, मगर उनके काम बोलते हैं। वो मां है, जिसने कई जिंदगियों को जन्म दिया और अपनी मौत के बाद भी वह कई लोगों को जिंदगी दे गई। राजनांदगांव शहर के लखोली निवासी मुन्नी गोसाई , जो वर्तमान में गंडई नगर में निवासरत थी, जिन्हें चिकित्सकों ने ब्रेनडेड घोषित कर दिया और उनके परिजनों ने उनके अंगों को दान कर कई लोगों को नया जीवन दे दिया।
अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव क़रीब है और सोशल मीडिया एक्स के मालिक एलन मस्क ने रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रम्प से इंटरव्यू कर धमाका कर दिया। मगर ये इंटरव्यू ट्रम्प के जबाव नहीं बल्कि इंटरव्यू के दौरान हुए बड़े साइबर अटैक डीडीओएस के लिए याद किया जा रहा है।जिसके चलते लंबे समय तक ट्रम्प और मस्क को सुना ही नहीं जा सका। वैसे लोकप्रियता के सर्वे में पीछे चल रहे ट्रम्प ने इस इंटरव्यू में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को अयोग्य बताया। देखिए दिलचस्प होते जा रहे अमेरिका में चुनाव पर ये रिपोर्ट
विस्तार विशेष में हमने जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की खबर दिखाई थी...बताया था कि कैसे कर्मचारियों के नाम पर ठेका कंपनी करोड़ों का गोलमाल कर रही है...खबर दिखाए जाने के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा...और अब पूरी बिल्डिंग में बायोमेट्रिक मशीनें लग गई हैं...बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए अटेंडेंस शुरु हो गई है...देखिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाली हमारी ये खबर...