MP News: विश्व में पहली बार किसी एक वेन्यू पर लगातार 100 घंटे दिव्यांग क्रिकेट खेले जाने का रिकॉर्ड बना. राज्यपाल ने कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र शर्मा को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड का मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.
होली के त्योहर के मद्देनजर मध्य प्रदेश में खाद्य विभाग अलर्ट हो गया है. भोपाल में खाद्य विभाग ने कई दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की.
MP News: पीड़िताओं के बयान के आधार रेप और धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज हुआ है. जिसके बाद पुलिस की एक टीम जांच के लिए अहमदाबाद गई. पुलिस की प्राथमिकता है कि यदि कोई और पीड़ित सामने आते हैं तो अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि देश की सोई हुई जनता को जगाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल अंबानी, अंबानी ग्रुप और Adani Group ने सत्ता के संरक्षण में देश के आम जनमानस के साथ आर्थिक अनियमितताएं की हैं, जिनका सच अब सामने आ रहा है.
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि जिलों द्वारा पहले खरीदे गए इंटरएक्टिव पैनल एंड्रॉइड 11 और 4 जीबी रैम कॉन्फिग्रेशन के थे, जबकि राज्य स्तर पर लिए गए पैनल एंड्रॉइड 13 और 8 जीबी रैम जैसी उन्नत तकनीक के साथ खरीदे गए.
सरकार ने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 के लिए 43 हजार पदों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है. स्वीकृति मिलने के बाद यह तय किया जाएगा कि किन-किन श्रेणियों के पदों पर भर्ती की जाएगी.
जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर से भाजपा नेता सीताराम साकेत के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था. कार्यक्रम के दौरान सुबह करीब 10 बजे से लाउडस्पीकर पर भगवान शंकर, मां दुर्गा, भगवान कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं के लिए अपशब्द कहे जा रहे थे.
पुलिस द्वारा परिवार वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक छात्र उत्कर्ष के 12वीं के एग्जाम चल रहे थे और वहां उसने पिछले साल भी 12वीं के एग्जाम दिए थे, लेकिन उसके कम नंबर आने पर फेल हो गया था. इसलिए फिर से 12th के एग्जाम दे रहा था.
सोमवार को बरैठा टोल प्लाजा पर दोनों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. कुछ ही मिनटों में गोलियों की आवाज से पूरा टोल परिसर दहशत में आ गया और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.
प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत जिनकी मातृभूमि है. जिनकी मां भारत माता है. जिस मातृभूमि का इतिहास हजारों साल पुराना है, वहीं हजारों साल पुरानी सभ्यता की पितृ भूमि ईजराईल जैसा नवजात देश कैसे हो सकता है.