Khamenei Death: भारत सरकार ने ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है. ईरानी दूतावास पहुंचकर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और संवेदनाएं जताई हैं.
ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस और एटीएस अधिकारी बताकर एमएलसी को डिजिटल अरेस्ट किया. लेकिन गनीमत ये रही कि एमएलसी ने सूझबूझ दिखाया और किसी भी तरह की कोई रकम ट्रांसफर नहीं की.
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के लिए आज आखिरी दिन है. एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत 5 प्रत्याशियों ने गुरुवार को नॉमिनेशन फाइल किया है.
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा, 'नीतीश कुमार को दूल्हा बनाकर घोडे़ पर चढ़ाया है. लेकिन फेरा किसी और के साथ करवाया जा रहा है.'
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ ही संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं
Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में नए सीएम फेस को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
संख्या बल के आधार पर भी बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने में सबसे आगे है. हालांकि जानकारों का कहना है कि अगर बीजेपी को बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाना है तो उसके लिए जरूरी है कि नीतीश कुमार को केंद्र में बड़ा पद दिया जाए.
Holi Celebration Live: आज देश के अलग-अलग कोनों में इस त्योहार की धूम मची हुई है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से से रंगोत्सव के जश्न की शानदार तस्वीरें सामने आ रही हैं.
Assam Assembly Election 2026: असम की 126 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी के 64 विधायक हैं. असम गण परिषद के 9, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के 7 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के तीन सदस्य हैं. वहीं, विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है.
Chandra Grahan 2026: भारत समेत दुनिया के कई देशों से दुर्लभ तस्वीरें सामने आईं. कई जगहों पर 'ब्लड मून' का नजारा दिखा. ग्रहण के खत्म होने के बाद मंदिरों की साफ-सफाई की गई. गंगाजल का छिड़काव भी किया गया.