Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव पास है, वहीं यहां के लोगों ने अब इन समस्याओं की वजह से चुनाव का बहिष्कार किया है. इसके बाद अफसरों ने उन्हें मनाने की कोशिश की है, लेकिन गांव के लोगों ने कहा है, कि अब वे तभी वोट देंगे, जब गांव तक पहुंचने के लिए पहले सड़क बनेगी.
Chhattisgarh News: हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पति-पत्नी के बीच सुलह करवाने का प्रयास किया, लेकिन यह नाकाम रहा. महिला ने गुजारा भत्ता के तौर पर साढ़े सात लाख रुपए की मांग की और स्त्री धन मांगा जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है.
Chhattisgarh News: नक्सलियों ने छुटवाई गांव के दो ग्रामीणों जोगा और हूंगा माड़वी की हत्या कर दी है. सूचना मिली है कि मृतकों के परिजनों पर FIR ना करने का दबाव बनाए जाने के कारण पुलिस भी इस संबंध में विस्तार से कुछ नहीं बता पा रही है.
Lok Sabha Election: चुनाव के दौरान शांति भंग करने वालों पर रायपुर पुलिस की कड़ी निगरानी है. इस संबंध में लगातार कार्रवाई की जा रही है. 5380 लोगों पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. 1130 लोगों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई.
Chhattisgarh News: बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रेलवे स्टेशन एलएचएस पुशिंग का काम किया जाएगा. यह काम दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक व 19 से 30 मई, 2024 तक किया जा रहा है. इस काम के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
Chhattisgarh News: फादर पास्टर राजेश मैसी ने बताया कि भाजपा के विकासवादी दृष्टिकोण और विधायक अमर अग्रवाल के प्रेरणादायक कार्यों ने उन्हें प्रभावित किया है, इसलिए वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं.
Lok Sabha Election: भाजपा 10 साल सरकार चलाने के बाद भी मंदिर और राम के नाम पर वोट मांग रही है. उन्होंने कहा इस बार का चुनाव बहुत असाधारण है, भाजपा 400 पार का नारा लगाकर 420 का खेल, खेल रही है और 300 के नजदीक भी दिखाई नहीं दे रही है.
Chhattisgarh News: आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ कांग्रेस शासन काल में अलग-अलग मामले में जुर्म दर्ज किया गया. उन्हें जेल भी भेजा गया और बर्खास्त कर दिया गया था. इसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में अपील पेश की. कोर्ट ने उनके पक्ष में निर्णय देते हुए राज्य शासन को उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को चार सप्ताह में निरस्त कर बहाल करने का आदेश दिया है.
Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं को अपने पार्टी में डाल रखा है. जो दूसरी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता थे, पहले उन पर दबाव डाला, जांच शुरू की. जब उनकी पार्टी में आ गए तो वह दूध के धुले हो गए.
Lok Sabha Election: सूरजपुर जिले के ही रामानुजनगर क्षेत्र के सोनपुर के मतदाताओं ने भी गांव में मतदान बहिष्कार का पोस्टर लगाया है, और इसकी वजह जमीन संबधी मामले का निपटारा नहीं होने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जमीन का पट्टा जारी किया गया है, लेकिन वह आन लाइन नहीं किया गया है और उनकी समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है. इसलिए वे वोट नहीं करेंगे.