Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी गई है. भारतीय रेलवे ने अलग अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान किया है, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 70 फेरे संचालित होंगे.
Bilaspur: मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष पर हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दो कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है. एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन है. आज सदन में प्रश्नकाल में मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि यहां तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने प्रेशर की वजह से कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की स्थिति बनी थी. लेकिन, अब फिर से टेम्प्रेचर में इजाफा देखा जा रहा है. जिससे गर्मी शुरू हो चुकी है.
CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले. इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया गया है.
CG News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के घर पर करीब सवा सौ नक्सलियों ने डिनर किया. उपमुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना. कल आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा भी जाएंगे.
CG News: ACB के मुताबिक 19 दिसंबर 2024 से लेकर 2 जनवरी 2025 के बीच आरोपी तत्कालीन कैशियर ने कुछ बैंक कर्मियों के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग किया. बैंक अकाउंट्स और रिकॉर्ड में हेर फेर की गई. बड़ी मात्रा में गड़बड़ी करके करीब 2.06 करोड़ रुपये की रकम गबन की गई
Durg News: धरने में शामिल महिलाओं की पहली मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए और न्यूनतम वेतनमान लागू किया जाए.
CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची मांगी. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने 282 केसों का जिक्र करते हुए तस्करों का नाम गिना दिया.
CG News: आयोजन को लेकर प्रेसिडेंट सीमा ठाकुर ने बताया कि “ब्रजरास रंगोत्सव” केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक अभियान है. उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें यह एहसास दिलाना कि समाज उनके साथ खड़ा है, यही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है.