सबसे खास बात यह है कि इस चोरी की वारदात की चर्चा पूरे जिले में है. ऐसा इसलिए, क्योंकि जो पुलिस लोगों की खोई हुई मोटरसाइकिल को वापस करने में मदद करती है. अब उस पुलिस की मोटरसाइकिल उनके घर से ही गायब हो गई
MP News: मैहर कलेक्टर ने 2 फरवरी को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को विस्तृत जांच प्रतिवेदन भेजते हुए कार्रवाई का प्रस्ताव रखा था. उल्लेखनीय है कि 1 सितंबर 2025 को विभिन्न विद्यालयों में लघु निर्माण, पार्किंग शेड और अन्य संरचनात्मक कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई थी.
MP News: यह अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता करणी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में आयोजित की गई थी. मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन भारतीय यूथ टीम ने बेहतरीन तालमेल और सटीक निशानेबाजी के दम पर पहला स्थान हासिल किया.
घटना की जानकारी मिलते ही चोरहटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को सीधी जिले के जमोड़ी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.
MP News: चिकित्सक और विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चा अस्पताल में आने के डेढ़ से दो घंटे पहले ही जन्मा था. डॉक्टर के मुताबिक, नवजात की नाल तक नहीं कटी थी और शरीर पर गंदगी लगी हुई थी.
MP News: फ्रांस से आई दुल्हन शेरला ने भारतीय संस्कृति और यहां के लोगों की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि हिंदू विवाह पद्धति काफी लंबी और गहरी है, जिसमें हर रीति-रिवाज का एक खास अर्थ होता है. शेरला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय लोग बहुत अच्छे और मददगार स्वभाव के होते हैं.
सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन ने तत्काल एसडीएम को अवगत कराया. एसडीएम के निर्देश पर लाडो टीम, परियोजना अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा. टीम ने पहले समझाइश के जरिए विवाह रोकने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा टस से मस नहीं हुआ. हालात बिगड़ते देख पुलिस को बुलाया गया.
Rewa News: ग्राम पंचायत अमिलिया के सरपंच वेद प्रकाश मिश्रा सचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी रोजगार सहायक सुनील गौतम के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर राशि निकाली जा रही है. दस्तावेज में जॉब कार्ड मास्टर रोल क्रमांक तैयार किया गया है.
गिरफ्तारी के बाद जहां आरोपी के मन में कानून का खौफ होना चाहिए था, वहीं वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देता नजर आया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने हथकड़ी पहन रखी है और वह बड़े आराम से रील बनवा रहा है.
MP News: रीवा में आज कांग्रेस के महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने आईजी ऑफ़िस पहुंच कर विधायक के गुमशुदगी की शिकायत की है.