मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधायकों से सदन में अपनी सरकार के विरोध करने वाले सवालों को ना करने की अपील की है.
मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश और झारखंड में अगले दो दिनों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना है.
उमरिया जिले में कुत्ते और बंदर की जोड़ी को देखने के लिए दूर-दूर के इलाकों से लोग आ रहे हैं. दोनों दिनभर मस्ती करते हैं और एक-दूसरे के बिना खाना भी नहीं खाते हैं.
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय मंत्री पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया है. कांग्रेस सांसद ने चौहान के अलावा MP BJP के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर झूठी बातें फैलाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है.
मध्य प्रदेश में पहली बार कोर्ट ने नए BNS कानून के तहत ट्रिपल फांसी की सजा सुनाई है. दुष्कर्मी ने रेप के बाद क्रूरता से 5 साल की बच्ची की हत्या कर दी थी.
अगर आप मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट हो जाइए. यह खबर आपको सावधान करने वाली है. राजगढ़ में बाइक सवार एक युवक की जेब में मोबाइल फटने से उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया.
उज्जैन में रंगपंचमी के मौके पर पूरा शहर रंगों से सराबोर दिखा. बाबा महाकाल को केसर युक्त रंग अर्पित करने के बाद रंग और गुलाल की बौछारों के बीच पूरा शहर झूम उठा.
अशोक नगर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बाल-बाल बच गए. मां जानकी धाम में जब मुख्यंत्री मीडिया से बात कर रहे थे, तभी मंदिर की सीढ़ियां टूट गईं. मुख्यमंत्री गिरने से बाल-बाल बचे और बड़ा हादसा होने से टल गया.
कोटा सीजन 4 जल्द आने वाला है. इसको लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. सीरीज में JEE-NEET की तैयारी करने वाले युवाओं की कहानी बयां करती है.
रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म धुरंधर में एक खुफिया एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे. 'धुरंधर' में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार अभिनेताओं ने भी अभिनय किया है. रणवीर की नई फिल्म को लेकर उनके फैंस में काफी उत्सुकता है.