जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि ये पाकिस्तान प्रायोजित घटना थी.
कांग्रेस से बीजेपी में जाने को लेकर चर्चा के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वो जब तक राजनीति करेंगे तब तक कांग्रेस में ही रहेंगे. इसके साथ ही नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने एक बार फिर सरकार की तारीफ की है.
आज आपके अपने चैनल विस्तार न्यूज़ के 1 साल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी है. कार्यक्रम के दौरान ओपी चौधरी ने विस्तार न्यूज़ के अब तक किए गए कवरेज के लिए जमकर तारीफ की.
विस्तार न्यूज़ के एडिटर इन चीफ ब्रजेश राजपूत से बात करते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया, 'हम जनता के बीच जाते हैं, उनके मुद्दों को समझते हैं. हमारे राजनीति मे जाने का अर्थ है कि चुनाव में जाना, सरकार में आने के बाद जनता के विश्वास पर खरे उतरना है.
वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वन संरक्षण के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ ऑक्सीजन जोन के रूप में स्थापित हो रहा है.
पश्चिम बंगाल के रिशरा के रहने वाले पीके साहू BSF की 182वीं बटालियन तैनात थे और पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान गलती से सरहद लांघ कर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए. जिसके बाद पाकिस्तान की सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
पहलगाम में आतंकी अटैक को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में भावुक नजर आए. सोमवार को पहलगाम अटैक में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई.
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हिंदू छात्रों से नमाज पढ़वाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने NSS को-ऑर्डिनेटर दिलीप झा समेत 8 लोगों के खिलाफ कोनी थाने में केस दर्ज किया है.
ग्रामीणों ने स्थानीय जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई. जैसे ही कैबिनेट में लक्ष्मी राजवाड़े के संज्ञान में बात आई तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए.
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा करीब 1,000 पाकिस्तानी नागरिक शॉर्ट-टर्म वीजा पर थे, जिनमें से कई ने देश छोड़ दिया है जबकि 107 पाकिस्तानी लापता हैं. वहीं 629 भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान से वापस लौटे हैं, जिनमें 13 राजनयिक और अधिकारी शामिल हैं.