विशांत श्रीवास्तव

Vishantshrivastav@gmail.com

विशांत श्रीवास्तव को पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव है. वर्तमान में विस्तार न्यूज़ में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत हैं. इसके पहले वे ज़ी मीडिया और दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जहां इन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर, कई रोल में अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं. इन्हें देश-विदेश की ख़बरों में रुचि है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ख़बरों पर नज़र रहती है.

At Pipariya railway station in Narmadapuram, an RPF jawan risked his own life to save the life of a passenger.

Narmadapuram: चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसला, ‘मसीहा’ बने RPF जवान ने बचाई जान; Video

RPF आरक्षक विजय दहिया ने जैसे ही युवक को देखा उन्होंने अपनी जान पर खेलकर युवक को बचाया. युवक को बचाते समय वह खुद गिर गए और अपनी जान जोखिम में डाल दी. अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ता तो विजय खुद ट्रेन के नीचे आ सकते थे. हालांकि गनीमत रही कि मौके पर मौजूद बाकी लोगों ने बाद में युवक को बाहर निकाला.

Cabinet Minister Karan Singh Verma was surrounded by women in his own constituency.

Sehore: अपनी ही विधानसभा में कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा घिरे, कच्ची सड़क की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया घेराव

जामली के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री हैं. इसके अलावा वो 8 बार से यहां से विधायक और तीसरी बार मंत्री बने हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि करण सिंह वर्मा यहां से पोलिंग में हर बार हार जाते हैं इसलिए इस गांव पर ध्यान नहीं देते हैं.

In Jabalpur, Hindu organizations demolished the barricades at Joy School.

Jabalpur: जॉय स्कूल में तालाबंदी करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन, संचालक पर रिटायर्ड कैप्टन बहू ने लगाया धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

आकांक्षा का आरोप है कि ससुराल वालों ने सेना की नौकरी भी छुड़वा दी. जब धर्म परिवर्तन नहीं किया तो 2020 में घर से निकाल दिया था.

The 14-year-old girl left her kidnapping letter at home and ran away.

MP: 14 साल की लड़की ने खुद के अपहरण की कहानी बनाई, घर वालों से मांगी 15 लाख की फिरौती, मां की डांट से तंग आ गई थी

अपहरण के लेटर में लिखा था, 'तुम लोगों की बच्ची हमारे पास है, अगर सलामती चाहते हो तो तुरंत 15 लाख की व्यवस्था करो. नहीं तो अंजाम बुरा होगा.'

Sahiba got married falsely posing as Khushi and then committed the murder along with her lover.

MP: जमीन हड़पने के लिए साहिबा ने खुशी बनकर प्यार के जाल में फंसाया, झूठी शादी रचाकर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी

हाल ही में किसान प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के कार्यक्रम में शामिल हुआ था. जहां उसने महाराज से कहा था, 'गुरु जी मेरी शादी नही हो रही किसी से शादी करवा दीजिए महाराज, बहुत अकेला हो गया हू.' इस भावुक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद आरोपियों ने किसान को निशाना बनाया.

A patient died due to lack of oxygen in the government hospital of Jaisinghnagar.

MP: सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन ना मिलने से मरीज की मौत, शहडोल में 10 करोड़ की लागत से बनाया गया था हॉस्पिटल

जयसिंहनगर के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का नया अस्पताल बनवाया. अस्पताल कागजों पर तो आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया गया. लेकिन सच्चाई ये है कि इस नए भवन में मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली बैकअप, ऑक्सीजन पाइपलाइन, दवा स्टोर, पर्याप्त स्टाफ तक उपलब्ध नहीं है.

Indore's 'dancing cop' Ranjit Singh reached Kapil Sharma's show.

Ranjit Singh: कपिल शर्मा शो में इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’, रंजीत सिंह की अनोखी ट्रैफिक कंट्रोल स्टाइल ने सभी को आकर्षित किया

शनिवार को नेटफ्लिक्स मे प्रसारित कपिल शर्मा शो में स्पेशल गेस्ट के रुप में पहुंचे इंदौर के ट्रैफिक पुलिस के जवान रंजीत सिंह दिखाई दिए. उन्होंने कुछ अनोखे अंदाज में अपनी एंट्री की. रंजीत अपनी डांस स्टेप करते हुए माइकल जेकसन की तरह स्टेज पर पहुंचे.

Symbolic Picture.

Rail Reservation: 4 नहीं अब 8 घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट, प्रस्ताव को रेल मंत्री ने दी मंजूरी

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बोर्ड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब तक 4 घंटे पहले चार्ट तैयार होता था और 4 घंटे पहले ही यात्रियों को रिजर्वेशन के बारे में जानकारी होती थी कि सीट कन्फर्म हुई या नहीं हुई.

File Photo

‘MP BJP अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी’, वीडी शर्मा बोले- एक तारीख को धर्मेंद्र प्रधान आ रहे हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि एक जुलाई को भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आ रहे हैं. चुनाव के नामांकन की प्रकिया 2 जुलाई को खत्म हो जाएगी.

File Photo

MP: शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद हटाए गए सीहोर के DFO, आदिवासियों ने केंद्रीय मंत्री से की थी शिकायत

एक दिन पहले वन अपराध के मामले दर्ज करने को लेकर आदिवासियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी. आदिवासियों ने केंद्रीय मंत्री से वन विभाग के अधिकारी की शिकायत की थी, इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर की थी.

ज़रूर पढ़ें