आरोप है कि एजेंसियों के जरिए ओवरटाइम भत्ते के नाम पर करोड़ों रुपये का भुगतान कराया गया, लेकिन पैसे कर्मचारियों का ना देकर कमीशन के रूप में आपस में बांट लिए. वहीं कोर्ट में पेश करने के बाद ढेबर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
टुटेजा पर रिश्तेदारों की फर्मों को भी लाभ पहुंचाने, शासकीय राशि के दुरुपयोग और आपराधिक साजिश के आरोप भी हैं. कोर्ट ने टुटेजा को 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा, 'किसानों के लिए जितना काम मोदी जी और एमपी में बीजेपी सरकार ने किया है, उसे सोचने के लिए राहुल गांधी को समय निकालना चाहिए.'
आरोपियों ने अपने क्लासमेट पर ताबड़तोड़ कई बार चाकुओं से वार किया. इतना ही नहीं खुद ही घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल किया.
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के जवाहर हॉस्टल में रहने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपने ही सीनियर के खिलाफ रैगिंग की शिकायत की थी. जिसके बाद जांच कमेटी हॉस्टल में पहुंची थी.
पुल का एक हिस्सा पहले ही दिसंबर में ही क्षतिग्रस्त हो चुका है. उसकी मरम्मत का काम चल रहा था, इसलिए एक ही लेन से आना जाना हो रहा था. वहीं रविवार को दूसरा हिस्सा भी ढह गया.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक और कार बलौदाबाजार की तरफ जा रहे थे. तभी ट्रक का पट्टा(लॉकिंग सिस्टम) टूट गया. जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और कार पर पलट गया. मृतक की पहचान बलौदाबाजार निवासी राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है.
महू में मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 100 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 2029 तक नए परिसीमन के साथ लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के रहने वाले यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस को शक है कि जितेंद्र यादव ने दिल्ली में आयोजित हुए एआई समिट में टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था.