याचिकाकर्ता ने कोर्ट में बताया कि नेताओं और व्यापारियों को गर्भगृह में VIP दर्शन करवाए जाते हैं. जबकि हजारों किलोमीटर दूर आने वाले श्रद्धालुओं को 5 सेकेंड भी दर्शन नहीं करने दिए जाते हैं.
गणपति को ईदगाह का राजा बताने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने कड़ा विरोध जताया. मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि ईदगाह हिल्स का राजा तो हो सकता है, लेकिन ईदगाह को कोई राजा नहीं है
जबलपुर फ्लाईओवर पर रील बनाने की दीवानगी यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. रील बनाने के कारण आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है. ट्रैफिक के बीच रील बनाने के कारण हादसे का भी डर रहता है. कभी-कभी रीलबाज चलती गाड़ियों के सामने पहुंच जाते हैं.
वहीं कोर्ट के आदेश के बाद जब पुलिस अनवर कादरी को थाने ले जा रही थी, तभी कोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने कादरी की पिटाई कर दी.
श्रद्धा तिवारी ने वीडियो जारी करके कहा है कि अगर उसे और पति को कुछ होता है तो पापा और मामा जिम्मेदार होंगे.
राजनीति में 75 साल में रिटायरमेंट होने वाली चर्चा को लेकर भी संघ प्रमुख ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी और को 75 साल में रिटायर हो जाना चाहिए.'
मध्य प्रदेश के रायसेन की लापता निकिता लोधी का पता चल गया है. निकिता पंजाब में मिली है. MP पुलिस ने निकिता को पंजाब के संगरूर से रिकवर किया है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव कहा कि छत्तीसढ़ में खाद्य प्रसंस्करण, स्टील ऑटोमोबाइल और ऊर्जा समेत तमाम क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं. वहीं अगर ये निवेश छत्तीसगढ़ में होता है तो यहां के युवा बड़ी संख्या में स्किल्ड होंगे और उन्हें रोजगार मिलेगा.
केंद्रीय एक्सपर्ट्स की कमेटी के साथ रेलवे के इंजीनियर भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे. सिफारिश के मुताबिक पुल बोगदा की ओर जाने वाले हिस्से में बाईं ओर वॉल को डिजाइन करके घुमाव दिया जाएगा और दाईं तरफ रेडियस बढ़ेगा.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के पिता उसके अफेयर से काफी नाराज थे, इसको लेकर उन्होंने श्रद्धा से मारपीट भी की थी.