EC releases Bihar Final Voter List 2025: चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में 7 करोड़ 42 लाख से ज्यादा मतदाता हैं. इस बार 16 लाख 58 हजार और 886 लोगों ने फॉर्म-6 जमा किया था. इनमें नाम जोड़ने का दावा 36 हजार 475 और नाम हटाने के लिए 2 लाख 17 हजार 49 वोटर्स ने आवेदन किया था.
Lucknow cat ownership rule: नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पालतू जानवरों की सही देखरेख हो सके, इसलिए ये फैसला लिया गया है. इसके साथ ही बिल्ली मालिक जिम्मेदारी के साथ अपनी पेट को पालेंगे.
P Chidambaram statement: चिदंबरम ने कहा, 'मैं जब गृहमंत्री बना तब तक आतंकवादियों को मारा जा चुका था. घटना के बाद मुझे बुलाया गया कि आपको वित्त मंत्रालय से गृह मंत्रालय भेजा जा रहा है, हालांकि मैंने कहा कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं. लेकिन मुझसे कहा गया कि फैसला लिया जा चुका है.'
विजयवर्गीय ने कहा, 'दिग्विजय सिंह इंदौर में शांति भंग करने आए थे. वे सीनियर लीडर हैं, उन्हें दोनों पक्षों को समझाना चाहिए था लेकिन वे एक पक्ष का प्रतिनिधित्व करने आए थे. इसलिए मैंने कहा था कि वो आग में घी डालने का काम करते हैं.'
घर वापस लौटते समय रास्ते में चार नाबालिग लड़कों ने लड़की का मुंह और हाथ पकड़कर घसीट लिया इसके बाद वो लड़की को पंचायत भवन की तरफ ले गए और गैंगरेप करने की कोशिश की. लड़की ने जब शोर मचाया तो सभी आरोपी मौके से भाग गए.
छत्तीसगढ़ में देश के सबसे बड़े नक्सलियों के बीच लेटर वॉर जारी है. एक बार फिर नक्सलियों के पूर्व केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता वेणुगोपाल राव का पत्र सामने आया है.
कनाडा में कंजरवेटिव और NDP नेताओं ने बिश्नोई गैंग को आतंकी लिस्ट में डालने की मांग की थी. जिसके बाद कनाडा की सरकार ने ये फैसला लिया. कनाडा सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कहा गया कि कनाडा में हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह नहीं है.
रामलीला में इस बार रावण का कुतुबमीनार (238 फीट) से भी ऊंचा पुतला बनाया गया था. रावण, उसके भाई कुंभकरण और पुत्र मेघनाथ के साथ ही पूरी लंका का दहन होना था लेकिन जिला प्रशासन ने रावण दहन की परमिशन नहीं दी है.
प्रशांत किशोर ने कहा, 'कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी अगले 7 दिनों में अपना मानहानि का कानून नोटिस वापस लें, नहीं तो उनके नाम पर कथित रूप से जुड़ी 500 करोड़ की और अवैध संपत्तियों का खुलासा करूंगा.'
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में ACB ने कांग्रेस को नोटिस जारी किया है. ACB ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को नोटिस भेजा है, जिसमें शराब घोटाले को लेकर कुछ जानकारियां मांगी है.