MP News: इंदौर के बड़ा गणपति, रेलवे स्टेशन, सत्य साईं चौराहा, विभिन्न मठ-मंदिरों, आश्रमों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जहां भिक्षावृत्ति की जाती है, उसे सख्ती से रोका जाएगा. इसके लिए विशेष रेस्क्यू टीमें बनाई जाएंगी. रेस्क्यू टीम में महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर निगम, होमगार्ड, श्रम विभाग, राजकीय बाल संरक्षण आश्रम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे
MP Monsoon: राज्य में ग्वालियर, मंदसौर, नीमच, रतलाम समेत 12 जिलों से मानसून ने विदाई ले ली है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 अक्टूबर तक एमपी के बाकी हिस्से से मानसून विदाई ले लेगा. लौटते हुए मानसून से राज्य में बारिश का दौर जारी है
Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक को मिलाकर 72 फीसदी वोटिंग हुई थी. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की राजनीतिक बंधुआ मजदूरी खत्म होने की तारीख का ऐलान हो गया है. अगर दोनों गठबंधनों का 10-10 फीसदी वोट का नुकसान होता है तो ये वोट जन सुराज से जुड़ जाएगा
MP News: क प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब रात 8.17 बजे समान थाना ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी
MP News: भारत सरकार के 2023 के निर्देश के अनुसार क्लोरफिनिरामाइन फिनाइलफिराइन एचसीएल वाले कफ सिरप को 4 चार से कम उम्र के बच्चों को नहीं देना चाहिए. इसके साथ ही कफ सिरप की बोतल पर चेतावनी भी लिखी होनी चाहिए. एमपी में जिस 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप से 18 बच्चों की मौत हुई, उसमें भी यही कॉम्बिनेशन था
MP News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोमवार को छिंदवाड़ा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों से हालचाल जाना. इसके साथ ही पटवारी ने सीएम से पीड़ित परिजनों के लिए एक-एक करोड़ की सहायता राशि की मांग की
Bhopal Guwahati Flight: राजा भोज एयरपोर्ट को विंटर शेड्यूल के जरिए 12 शहरों के लिए सीधी उड़ान मिलेगी. विंटर शेड्यूल इसी महीने लागू होगा. इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, रायपुर, अहमदाबाद और बैंगलोर शामिल हैं
Cough Syrup Case Timeline: राज्य सरकार ने 4 अक्टूबर को मृतकों बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया. इसके साथ ही छिंदवाड़ा के परासिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद सस्पेंड भी कर दिया
Darjeeling Landslide: भारी बारिश की वजह से संकोश, तीस्ता, तीरसा समेत कई छोटी-बड़ी नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं. स्टेट हाईवे-12 पर दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के बीच बना दूधिया पुल ढह गया है. इस वजह से सिक्किम से संपर्क टूट गया है
MP News: इस मीटिंग में मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी दवाओं की बिक्री और दुरुपयोग को रोकना है जिससे बच्चों की जान को खतरा है