प्रदेश में कुल 3,553 शराब दुकानों के लिए इस बार तीन से पांच दुकानों का समूह बनाकर नीलामी की जा रही है. सरकार का मानना है कि नई नीति से पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित होगी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, फिर भी मान्यता प्रदान की गई. CAG ने इस पूरे मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है और मान्यता प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं.
MP News: मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार से करीब 8 हजार करोड़ रुपये मिलने की संभावना जताई जा रही है.
MP News: मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण को अधिक टिकाऊ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सरकार ने नई तकनीकों और सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था पर जोर देना शुरू कर दिया है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा.
इस संबंध में विभाग ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे 7 दिन के अंदर संबंधित कर्मचारियों से उनके वार्षिक कार्य का विवरण प्राप्त करें.
पेटलावद में मोहर्रम जुलूस रोके जाने की घटना की जांच रिपोर्ट ही एकमात्र ऐसी रिपोर्ट है, जिसे 5 जुलाई 2019 को विधानसभा में पटल पर रखा गया. हालांकि पेटलावद विस्फोट जांच आयोग की रिपोर्ट 2015 में सौंपे जाने के बावजूद अब भी अंतिम कार्रवाई की प्रतीक्षा में है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बड़वानी जिले की प्रमुख फसलें कपास, सोयाबीन, मक्का और फलों में केला और पपीता हैं. यदि इनसे जुड़े उद्योग स्थापित किए जाते, तो आदिवासी किसानों को वास्तविक लाभ मिलता.
MP News: मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत रिपोर्ट तलब की और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर जौरा थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
आनंद विभाग पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली बढ़ाना बताया गया था. लेकिन मौजूदा स्थिति में विभाग का ढांचा बेहद सीमित नजर आ रहा है.