Chhattisgarh News: सुरक्षा जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के पास से मिले 100, 500 के नकली नोट के साथ प्रिंटर भी बरामद किया है. Police का दावा है कि भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को धोखे में रखकर नक्सली अंदरुनी क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों में बहुत लंबे समय से नकली नोट छाप रहे थे.
Chhattisgarh News: प्रदेश में सरकार बदलते ही भाजपा नेताओंं के सुर भी बदलने लगे हैं. 6 माह के भीतर ही नेताओें को सत्ता का घमंड सिर चढ़कर बोलने लगा है. यही कारण है कि नक्सल इलाकोंं मेंं जन समस्याओंं को सरकार तक पहुंचाने वाले पत्रकारों के खिलाफ अब भाजपा नेता खुलकर धमकी देने लगे हैं.
Chhattisgarh News: कोंटा ब्लॉक में सरकारी नियमों की धज्जियां, सरकारी नुमाइंदे ही उड़ा रहे हैं. कोंटा इलाके के घोर नक्सल प्रभावित गांव मेहता से गोलापल्ली के बीच चल रहे सड़क निर्माण में सैकड़ों पेड़ों पर जेसीबी चलाया गया. वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से एक माउंटेन चैन, एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा को जब्त किया गया है.
ग्रामीणों ने बताया दशकों से ये हमारा रास्ता रहा है, हम आना जाना करते थे लेकिन इस बार गर्मी के समय सड़कों से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है.
Chhattisgarh News: एक ऑपरेशन के दौरान सुकमा के घने जंगलों से जमीन के नीचे डंप किए गए नक्सली सामग्री के ढेर से स्नाइपर जैकेट का सेट मिला है. स्नाइपर जैकेट ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया है क्योंकि यह अब तक की पहली घटना है जहां नक्सलियों के पास से स्नाइपर जैकेट बरामद किया गया है.
Chhattisgarh News: कोंटा ब्लॉक के ग्रामीण व तेंदूपत्ता फदमुंशी के द्वारा आज गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कोंटा एसडीएम शबाब खान को ज्ञापन सौपा. उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहकों को नकद भुगतान करने की मांग की.
CG Weather: सुकमा से मानसून के अगले 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ने की उम्मीद है, जबकि रायपुर पहुंचने में अभी भी तीन से चार दिन का वक्त और लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में आज हल्की बारिश के आसार हैं.
Chhattisgarh News: बस्तर को नक्सलमुक्त करने की कवायद पर भ्रष्टाचार भारी पड़ता नजर आ रहा है. एक ओर प्रदेश की सरकार के मंत्री नक्सलवाद को गंभीरता से लेते हुए विकास के रास्ते शांति लाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है, तो दूसरी ओर प्रशासनिक नुमाईंदे करोड़ों रुपए की बंदरबांट कर गरीबों के हिस्सों को अपनी जेब में डाल रहे हैं.
Chhattisgarh News: एमसीपी कार्यवाही के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो मुखबीर की सूचना अनुसार मिला. उक्त संदिग्ध व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण कुमार कड़ती उर्फ जोगा पिता हिड़मा कड़ती उम्र 23 वर्ष, जाति मुरिया निवासी बोमेड़, थाना पामेड़, जिला बीजापुर (छ.ग.) का निवासी होना बताया.
कई-कई दिनों तक गांवों और नगर के निचले इलाके की बस्तियां डूब जाती हैं. अब बाढ़ के त्रासदी से जनता बेहद परेशान हैं.