Vistaar NEWS

CG News: रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक में गिरे तीन लोग, परिजनों में आक्रोश

raipur news

रायपुर में तीन लोग सेप्टिक टैंक में गिरे, मची अफरा-तफरी

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार (17 मार्च) को एक दर्दनाक हादसा हो गया. रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक में तीन लोग गिर गए. इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर के आसपास पुलिसबल को तैनात किया गया है.

तीनों को इलाज जारी – पुलिस

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इलाज जारी है. तीनों घायलों से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका आरोप है कि तीनों की मृत्यु हो गई है और हॉस्पिटल मैनेजमेंट इसे छिपा रहा है. इसी बात को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया.

सेप्टिक टैंक में गिरने वालों के नाम सिमरन सिटी निवासी गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार बताए जा रहे हैं.

Exit mobile version