Vistaar NEWS

अजब छत्तीसगढ़ का गजब मामला! स्कूल में हेडमास्टर बना रहे मिड डे मील, सैलरी बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर रसोइये

mid day meal

प्रतीकात्मक तस्वीर

CG News: छत्तीसगढ के सरगुजा जिले से अजब-गजब मामला सामने आया है. जहां सरकारी स्कूल में शिक्षक मिड डे मील बना रहे हैं. इस पूरे मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस वजह से शिक्षकों को कई सारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. टीचर्स को खाना बनाकर छोटे-छोटे बच्चों को परोसना पड़ रहा है, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के वनांचल ग्राम अरगोती तपता, मुरापारा समेत दूसरे स्कूलों का है. इन स्कूलों में रसोइयों के ना पहुंचने पर विभाग के आदेश का पालन करते हुए टीचर स्टूडेंट्स के लिए मिड डे मील का खाना बना रहे हैं.

अरगोती तपता स्कूल के हेडमास्टर राजेश कुमार गौतम और मुड़ापारा के प्रधान शिक्षक कृष्णा ने बताया कि कई दिनों से रसोइये स्कूल नहीं आ रहे है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक यही कारण है कि बच्चों को स्कूल में खाना खिलाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है. इससे टीचर्स को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: यात्रियों पर किराये की मार! मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत लौटना हुआ महंगा, दुबई से दिल्ली-मुंबई का किराया 1 लाख तक पहुंचा

क्यों स्कूल नहीं आ रहे रसोइये?

सैलरी बढ़ाने को लेकर रसोइये हड़ताल पर हैं. वेतन में बढ़ोतरी के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. इस वजह से शिक्षकों को मिड डे मील का खाना बनाकर बच्चों को खिलाना पड़ रहा है.

Exit mobile version