सूरजपुर में हाथी की मौत का मामला, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट, 7 सालों में 63 हाथियों की गई जान

CG News: सूरजपुर जिले के कंजरवार गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर 15 साल के हाथी का शव मिला. हाथी की सूंड पर काले निशान मिले, जिससे करंट लगाकर हत्या की आशंका जताई गई. अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है.
surajpur elephant death

सूरजपुर में हाथी की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जिले में हाथी की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार से रिपोर्ट मांगी है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय के प्रोजेक्ट एलीफेंट ने राज्य को इस मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. मुख्य वन संरक्षक को विस्तृत प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है.

क्या है पूरा मामला?

सूरजपुर जिले के कंजरवार गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर 15 साल के हाथी का शव मिला. हाथी की सूंड पर काले निशान मिले, जिससे करंट लगाकर हत्या की आशंका जताई गई. अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. वन्यजीव एक्टिविस्ट अजय दुबे की शिकायत के बाद केंद्र ने राज्य सरकार के संबंधित विभाग जवाब तलब किया है.

मौत की वजह साफ नहीं

सबसे बड़ा सवाल यही है कि हाथी की मौत कैसे हुई? करंट से मौत की बात कही जा रही है, लेकिन घटनास्थल के आसपास इसके संकेत नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे मौत हुई

7 सालों में 63 हाथियों की मौत

पिछले 7 सालों में दर्जनों हाथियों के मामले सामने आ चुके हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सूरजपुर समेत पूरे सरगुजा संभाग में पिछले 7 सालों में 63 हाथियों की मौत हो चुकी है. इनमें से 40 हाथियों की मौत करंट लगने से हुई है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में LPG गैस को लेकर बड़ी खबर, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों में 100 प्रतिशत होगी सप्लाई

साल 2025 में 16 हाथियों की मौत के मामले सामने आए थे. इनमें राजगढ़ वन मंडल में 7, धरमजयगढ़ में 4, कोरबा में 2, बलरामपुर, सूरजपुर और कटघोरा में 1-1 हाथी की मौत मामला शामिल है.

ज़रूर पढ़ें