सरगुजा में राशन घोटाला! लखनपुर में लोगों को महिनों से नहीं मिला राशन, फूड इंस्पेक्टर की लापरवाही आई सामने

Surguja: सरगुजा राशन घोटाले का नया मामला सामने आया है. जहां लखनपुर इलाके के लटोरी पंचायत में कई माह से लोगों को सरकारी राशन नहीं मिला है.
Surguja

Surguja: सरगुजा राशन घोटाले का नया मामला सामने आया है. जहां लखनपुर इलाके के लटोरी पंचायत में कई माह से लोगों को सरकारी राशन नहीं मिला है.

ये पूरा मामला लखनपुर इलाके के लटोरी ग्राम पंचायत का है. जहां 450 परिवारों को पांच माह से सरकारी राशन नहीं मिला है. इसके अलावा पिछले एक साल से चना और शक्कर भी नहीं मिला है.

बायोमैट्रिक में अंगूठा, लेकिन राशन गायब

ग्रामीणों ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर की लापरवाही के कारण हितग्राहियों से ऑनलाइन बायोमैट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाया गया, लेकिन राशन नहीं दिया गया. कई लोगों के रिकॉर्ड में वितरण दिखाया जा रहा है, जबकि उन्हें वास्तविक रूप से खाद्यान्न नहीं मिला.

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ा आक्रोश

मामला उजागर होने के बाद भी संबंधित फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जल्द राशन वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- CG News: Israel-Iran War के बीच दुबई में फंसा रायपुर का एक परिवार, छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई मदद की गुहार

लोगों ने की जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए, ताकि भविष्य में गरीबों के हक का राशन कोई हड़प न सके. बताया जा रहा है कि मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया है.

ज़रूर पढ़ें