Raipur News: ‘हिंदू इबादत क्या जानें, ये लोग काफिर’, रायपुर में मुस्लिम वकील की विवादित टिप्पणी, FIR दर्ज

Raipur News: रायपुर के राजातालाब इलाके में एक मुस्लिम वकील द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद बवाल हो गया है. वकील ने सोशल मीडिया पर हिंदुत्व और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. वकील का स्टेटस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. इस पोस्ट के वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में […]
Raipur News

Raipur News

Raipur News: रायपुर के राजातालाब इलाके में एक मुस्लिम वकील द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद बवाल हो गया है. वकील ने सोशल मीडिया पर हिंदुत्व और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. वकील का स्टेटस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. इस पोस्ट के वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया. हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव शुरू कर दिया.

पुलिस ने एफआईआर की दर्ज

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम वकील के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में FIR दर्ज कर ली है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक वकील अंजुम खान राजातालाब का रहने वाला हैं. अंजुम खान ने सोशल मीडिया स्टेटस पर रमजान की शुभकामनाएं दीं, साथ ही हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की.

वकील ने स्टेटस पर लिखा

वकील अंजुम खान ने लिखा कि ये लोग इबादत क्या जानें और हिंदुओं को काफिर बताया. हिंदू संगठन के तुलेश यादव ने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर अंजुम खान का आपत्तिजनक पोस्ट देखा. इसके बाद तुलेश ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आप​त्ति जताई. दूसरे दिन यानी रविवार, 15 मार्च को संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे.

ये भी पढ़ें- CG News: ’12वीं का पेपर लीक नहीं हुआ है…’, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान आया, बोले- शिक्षा मंडल FIR दर्ज कराएगा

ज़रूर पढ़ें