Vistaar NEWS

CG News: अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने बुजुर्ग को दी गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

CG News

शोएब ढेबर का वीडियो वायरल

CG News: राजधानी रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ खुलेआम गाली-गलौज करता नजर आ रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है. वहीं वीडियो सामने आने के बाद शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

वहीं वीडियो सामने आने के बाद तेलीबांधा थाना में शोएब ढेबर के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. स्कूल संचालक ने ये केस दर्ज करवाया है.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: पानी संकट से परेशान व्यापारी ने सरकारी सड़क पर करा दिया बोरवेल, जानकारी के बाद भी अफसरों ने नहीं की कार्रवाई

पहले भी जेल में कर चुका है अभद्रता

बता दें कि शोएब ढेबर का नाता पहले भी विवादों से रहा है. 7 अगस्त 2025 को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था. इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्रवाई करते हुए उसकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी. जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया कि इस घटना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई.

Exit mobile version