Vistaar NEWS

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक करेंगे पेश

CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है. आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे. प्रश्नकाल में सीएम साय, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप जवाब देंगे.

वित्तमंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे. विधायक कुंवर सिंह निषाद, ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे. विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी, उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे. मंत्री टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य प्रस्तुत करेंगे. सीएम साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. वित्तमंत्री ओपी चौधरी छग विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन करेंगे.

11वें दिन सदन में जमकर हुआ हंगामा

वहीं 11वें दिन विधानसभा में एक गंभीर मुद्दे पर सियासी घमासान देखने मिला. जहां बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन में तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला शून्यकाल के दौरान जोरदार तरीके से उठा. विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बहिष्कार कर दिया.

सदन में उठा पोटा केबिन में 3 नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन में तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है. इस मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की. विपक्ष ने आरोप लगाया कि गंगालूर पोटा केबिन की तीन बच्चियों के गर्भवती होने की घटना बेहद गंभीर है.इस पर सदन में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Raipur: रायपुर में दो पक्षों के बीच बवाल, पथराव और तलवारें लहराई, युवकों को गोदा चाकू, मौदहापारा छावनी में तब्दील

उन्होंने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की. मगर स्थगन को अस्वीकार कर दिया गया. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पूरे मामले की लीपापोती कर रही है.

Exit mobile version