‘CG बोर्ड के 12वीं के पेपर लीक हुए’, NSUI ने माध्यमिक शिक्षा मंडल पर उठाए सवाल

एनएसयूआई नेता पुनेश्वर लहरे ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही लीक कर दिया गया था. पुनेश्वर लहरे ने कहा कि 14 मार्च को पेपर होना था लेकिन उसके एक दिन पहले ही, यानी 13 मार्च की रात को व्हाट्सएप ग्रुपों में 14 मार्च का पेपर वायरल हो रहा था.
NSUI has claimed to have leaked the CG Board 12th paper.

एनएसयूआई ने CG बोर्ड के 12वीं के पेपर लीक करने का दावा किया है.

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का पेपर लीक करने का दावा किया जा रहा है. यह दावा एनएसयूआई ने किया है. एनएसयूआई नेता पुनेश्वर लहरे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल पर सवाल उठाए हैं. पुनेश्वर लहरे ने दावा किया है कि 13 मार्च की रात को व्हाट्सएप पर पेपर वायरल किया गया था. फिर वही पेपर 14 मार्च की परीक्षा में आया था. पुनेश्वर लहरे ने कहा कि ये कोई साधारण मामला नहीं है. यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है.

14 मार्च का पेपर एक दिन पहले लीक करने का दावा

एनएसयूआई नेता पुनेश्वर लहरे ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही लीक कर दिया गया था. पुनेश्वर लहरे ने कहा कि 14 मार्च को पेपर होना था लेकिन उसके एक दिन पहले ही, यानी 13 मार्च की रात को व्हाट्सएप ग्रुपों में 14 मार्च का पेपर वायरल हो रहा था.

कार्रवाई नहीं की तो करेंगे आंदोलन

एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने कहा कि ये छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए. एनएसयूआई नेता पुनेश्वर लहरे ने कहा कि अगर मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो बड़े स्तर पर एनएसयूआई छात्रसंघ आंदोलन करेगा. इसके साथ ही एनएसयूआई ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव करने का दावा किया है. जब तक निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

ये भी पढे़ं: Bhopal News: 55 लाख की लूट का खुलासा, अकाउंटेंट ही निकला मास्टरमाइंड, 12 आरोपी गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें