Naxal Surrender: ‘लाल आतंक’ को एक और झटका, नक्सली मल्लेश ने छोटेबेठिया में हथियार के साथ किया सरेंडर
नक्सली मल्लेश ने किया सरेंडर
Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. जहां नक्सली मल्लेश ने कांकेर के छोटेबेठिया बीएसएफ कैंप में AK-47 के साथ हथियार सरेंडर किया.
नक्सली मल्लेश ने किया सरेंडर
वहीं कांकेर पुलिस अधिक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि गत दिनों में डीवीसीएम मल्लेश और पार्टी सदस्य रानू पोडियाम ने कांकेर पुलिस और BSF सुरक्षा बलों से आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के लिए संपर्क कर उनके पास पहुंचे.
डीवीसीएम मल्लेश और पार्टी सदस्य रानू पोडियाम द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रयास जारी हैं.
डीवीसीएम मल्लेश और पार्टी सदस्य रानू पोडियाम के सामाजिक मुख्यधारा में पुनःएकीकरण तथा हथियारों के औपचारिक रूप से सुपुर्दगी इत्यादि कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित किया जाएगा.
सुन्दरराज पी ने नक्सलियों से की अपील
बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी ने एक बार फिर माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई. उन्होंने कहा कि जो कैडर शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आगे आएंगे, उन्हें पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
24 महीनों में 2400 से ज्यादा नक्सलियों ने किया सरेंडर
बता दें कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पिछले 24 महीनों में 2400 से अधिक माओवादी कैडर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं.