Vistaar NEWS

Jagdalpur News: इश्क का दर्दनाक अंत, 8 साल का रिश्ता टूटा, जहर बन गया आखिरी सहारा

Himanshu Maurya

मृतक हिमांशु मौर्य

Jagdalpur News: कहते हैं प्यार जिंदगी देता है, लेकिन जगदलपुर में एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां इश्क ही मौत की वजह बन गया. परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल में 24 वर्षीय हिमांशु मौर्य ने प्रेमिका की बेरुखी से आहत होकर जहर का सेवन कर लिया.

जहर खाने के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक

जहर खाने के बाद भी युवक सीधे अपनी प्रेमिका के सेंटर पहुंचा और बात न करने को लेकर नाराज़गी जताई. उसने प्रेमिका को खुद के जहर खाने की जानकारी भी दी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी. युवती के पिता की सूचना पर पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-खाट पर व्यवस्था…मरीज को अस्पताल पहुंचाने खाट पर लादकर 17 किमी तक चले परिजन, Video वायरल

8 साल से प्रेम संबंध था

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 8 साल से प्रेम संबंध था और परिवार भी इस रिश्ते से वाकिफ थे. लेकिन कुछ दिनों से बातचीत बंद होने के चलते युवक मानसिक तनाव में था. घटना वाले दिन वह बिना खाना खाए घर से निकला और रास्ते में जहर खरीदकर सेवन कर लिया. मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, घर में मां और छोटा भाई है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Exit mobile version