Vistaar NEWS

खुशखबरी! अब रायपुर से रीवा जाना होगा आसान, 17 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट, जानें किराया और शेड्यूल

Raipur to Rewa Flight

रायपुर-रीवा के बीच शुरू होगी फ्लाइट

Raipur to Rewa Flight: छत्तीसगढ़ से रीवा आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. क्योकि दिल्ली, इंदौर के बाद अब रीवा, छत्तीसगढ़ से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है. वहीं 17 मार्च से इसकी शुरुआत होगी. इस फ्लाइट को कोई और नहीं अलायंस एयर ही संचालित करने वाला है.

1 घंटे में होगा रायपुर से रीवा का सफर

17 मार्च से रायपुर और रीवा के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इसके लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. इस फ्लाइट से रायपुर और रीवा के बीच का सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा हो जाएगा. जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और उनका समय भी बचेगा.

कब-कब मिलेगी फ्लाइट?

यहां देखें शेड्यूल

ये भी पढ़ें- CG News: अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का सख्त रुख, कलेक्टरों से 15 दिन में मांगी सर्वे रिपोर्ट

कितना होगा किराया?

अलायंस एयर ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है और किराया भी कम रखा गया है. हालांकि, जाना आने की तुलना में 700 रुपये सस्ता है। रीवा से रायपुर जाने वालों के लिए किराया 3 हजार 614 रुपये रखा गया है. वहीं रायपुर से रीवा आने वालों के लिए किराया 4 हजार 293 रुपये निर्धारित किया गया है.

Exit mobile version