Vistaar NEWS

CG News: रिसाली नगर निगम में सफाई व्यवस्था ठप, सड़कों पर लगा कचरे का अंबार, बदबू और गंदगी से परेशान हो रहे लोग

risali nagar nigam

रिसाली नगर निगम

CG News: रिसाली नगर निगम में पिछले तीन दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है, जिससे शहर के करीब 40 वार्डों के लोग गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि सड़कों से लेकर घरों तक कचरे का ढेर लग गया है और बदबू व गंदगी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इस स्थिति की मुख्य वजह सफाई का टेंडर समाप्त होना बताया जा रहा है. न तो नया टेंडर जारी हुआ है और न ही पुराने ठेकेदार को काम बढ़ाया गया है, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह रुक गई है.

तीन दिनों से घरों में कचरा जमा’

इस समस्या को लेकर निगम के पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है. सभापति केशव बंछोर ने कहा कि तीन दिनों से घरों में कचरा जमा है और लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब तक नया टेंडर नहीं हो जाता, तब तक सफाई कैसे होगी यह बड़ा सवाल है. फिलहाल शासन के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है. अब सवाल यह है कि दो दिन बाद सफाई व्यवस्था का क्या होगा? यह पूरी तरह नए टेंडर और प्रशासनिक फैसलों पर निर्भर करेगा.

ये भी पढ़ें: शराब पीने से रोकती थी पत्नी, पति ने गुस्से में गला दबाकर मार डाला, शव को फंदे से लटका दिया

ठेकेदार का क्या कहना है?

इसी बीच ठेकेदार जहीर खान ने मानवता दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व को देखते हुए वे बिना किसी भुगतान के दो दिनों तक सफाई व्यवस्था संभालेंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके. उनका कहना है कि त्योहार के समय घरों में कचरा रहना ठीक नहीं है, इसलिए वे यह कदम उठा रहे हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ दो दिन ही काम कर पाएंगे, इसके बाद बिना भुगतान काम करना संभव नहीं होगा.

Exit mobile version