CG News: दुर्ग में अवैध अफीम की खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार किया

CG News: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस आरोपी विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है. दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
Durg Illegal opium cultivation case, accused Vinayak Tamrakar arrested

दुर्ग: अफीम की अवैध खेती का मामला, आरोपी विनायक ताम्रकार गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बीजेपी से निष्कासित आरोपी नेता विनायक ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

थाना पुलगांव के अंतर्गत जेवरा–सिरसा चौकी के ग्राम समोदा, झेनझरी एवं सिरसा के के बीच अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई. जांच में पाया गया कि अफीम के पौधे मक्के के खेत में लगाए गए थे.

8 करोड़ रुपये कीमत आंकी गई

दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि अभिलेखों की जांच की गई. कुल 05 एकड़ 62 डिसमिल भूमि पर अफीम की खेती की जा रही थी. भूमि उगाए गए अफीम पौधों की कीमत भी 8 करोड़ रुपये आंकी गई.

ये भी पढ़ें: CG News: दुर्ग में अफीम की खेती का मामला, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले – सख्त कार्रवाई की जाएगी

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने विनायक ताम्रकार (58 वर्ष) निवासी तेमरापारा, जिला दुर्ग, विकास बिश्नोई (27 वर्ष) निवासी ग्राम मटोडा, थाना मटोडा, जिला जोधपुर (राजस्थान) और मनीष ठाकुर (45 वर्ष) हाल मुकाम ग्राम समोदा, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है.

अफीम की अवैध खेती को लेकर बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने कार्रवाई करते हुए ताम्रकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. वहीं, गृह मंत्री विजय शर्मा ने कठोर कार्रवाई की बात कही थी.

ज़रूर पढ़ें