Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में 3 साल में SC-ST एक्ट के 2455 मामले, 1013 दुष्कर्म केस, पीड़ितों को 28 करोड़ की आर्थिक सहायता

deputy cm vijay sharma decribed 2455 cases resgistered last 3 years in chhattisgarh

सांकेतिक तस्वीर

CG News: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन सालों में राज्य में अनुसूचित जाति – अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत 2455 मामले दर्ज किए गए हैं. सबसे ज्यादा केस दुष्कर्म के हैं, जो कुल मामलों के 41 प्रतिशत यानी 1013 मामले हैं. प्रत्येक तीन मामलों में से एक केस दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है. हत्या के करीब 73 केस दर्ज किए गए हैं.

बीजेपी विधायक ने पूछा सवाल

बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सवाल करते हुए पूछा कि पिछले तीन सालों में SC-ST एक्ट के तहत कितने मामले दर्ज किए गए. इनमें किस तरह के केस शामिल हैं. इसकी जानकारी डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में दी. उन्होंने बताया कि 30 मामले अपहरण और मारपीट के 380 मामले दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: CG News: पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत स्थिर, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही निगरानी, 2024 में आया था पैरालाइसिस अटैक

जांजगीर-चांपा में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

Exit mobile version