Vistaar NEWS

CG News: दुर्ग में कांग्रेस नेता ने टीआई से की बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मामले की जांच जारी

durg police congress leader misbehaved

कांग्रेस नेता ने पुलिस से की बदसलूकी

CG News: छ्त्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव चौक पर बुधवार देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक ड्राइवर को पकड़ा और उसका चालान काटा. जिसके बाद पीछे की गाड़ी में सवार कांग्रेस नेता विक्की मिश्र मौके पर पहुंच गए. नेता और उनकी पत्नी ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक टीआई पीडी चंद्रा के साथ न सिर्फ बदतमीजी की, बल्कि उन पर जबरन कार्रवाई का आरोप लगाकर बहस भी की.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस दौरान कांग्रेस नेता ने वहां मौजूद एक युवक के साथ मारपीट भी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेता अपनी राजनीतिक रसूख दिखाते नजर आ रहे हैं. मामला बढ़ने पर सुपेला ट्रैफिक टीआई को भी मौके पर बुलाया गया. फिलहाल, पुलगांव थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पूरी घटना 11 मार्च की बताई जा रही

पूरी घटना 11 मार्च की बताई जा रही है. पुलिस पुलगांव चौक पर चेकिंग कर रही थी. ड्रिंक ड्राइव के मामले में कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान एक फोर व्हीलर को रोककर ड्राइवर की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. चालक द्वारा नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई. इसके बाद उस चालक ने कांग्रेस नेता विक्की मिश्रा को फोन पर इस पूरे मामले की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: CG News: पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अफीम की खेती मामले में BJP सरकार पर साधा निशाना, बोले- पूरे नेटवर्क की जांच हो

CSP ने क्या कहा?

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने चालक वैगन आर नाम की कार में था, जिसका नाम तुलसी चंद्राकर था. उसे छुड़ाने के लिए कांग्रेस नेता विक्की मिश्रा पहुंचे और बहस करने लगे. इस मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version