Vistaar NEWS

CG News: कांग्रेस की फूलो देवी नेताम की राज्यसभा में निर्विरोध एंट्री, दूसरी बार चुनी गईं

phulo devi netam rajyasabha

फूलो देवी नेताम राज्यसभा के लिए दूसरी बार हुईं निर्वाचित

CG News: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार फूलो देवी नेताम को निर्विरोध चुन लिया है. नेताम लगातार दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनी हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा था. कांग्रेस में इसे लेकर जश्न का माहौल है. रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने सोमवार (9 मार्च) को निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिया. इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने फूलो देवी नेताम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट करके लिखा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम को निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं.

उन्होंने आगे लिखा कि आज उन्होंने विधानसभा में अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया. यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है. उनके नेतृत्व में प्रदेश की आवाज दिल्ली में और बुलंद होगी.

ये भी पढ़ें: CG Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं

Exit mobile version