Vistaar NEWS

Chhattisgarh Weather: प्रदेश में बढ़ने लगा तपन का कहर, सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में धीरे-धीरे तामपान बढ़ने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना नहीं है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा. दूसरी तरफ तापमान में भी खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई जा रही है.

सबसे ज्यादा तापमान कहां किया गया दर्ज

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 38.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.1°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं राज्य में कहीं पर भी बर्षा नहीं दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई साइनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है. यही वजह है कि मौसम शुष्क बना हुआ है. आने वाले दिनो में किसी भी तरह की बारिश की संभावना नहीं हैं.

आने वाले दो दिनों तक मौसम बना रहेगा

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. किसी प्रकार की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है. राजधानी रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 08 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 37°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: CG News: दुर्ग में अफीम की खेती का मामला, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले – सख्त कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version